![]()
भास्कर न्यूज | बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ स्थित ताड़पाला घाटी में सुरक्षा बल ने एक और कैंप स्थापित कर दिया है। इससे पहले 4 नवंबर को कर्रेगुट्टा पहाड़ पर पहला बेस कैंप स्थापित किया गया था। दूसरा कैंप क्षेत्र में सुरक्षा बलो
.
यह कैंप आगे चलकर जंगल वारफेयर, फील्ड क्राफ्ट, टैक्टिक्स व उन्नत प्रशिक्षणों के लिए विशेषीकृत ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कैंप के संचालन से ताड़पाला से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा में संयुक्त व समन्वित अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे। अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर सपोर्ट की निरंतर उपलब्धता और वरिष्ठ अधिकारियों की समय-समय पर मौजूदगी ने मिशन को सफल बनाया।
गौरतलब है कि लगातार खुल रहे कैंपों के कारण वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 23 नए कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इसके चलते 790 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 219 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। नया कैंप स्थापित करने के दौरान मौजूद अफसर व जवान।
<
