SECL ने चिरमिरी के विकास कार्यों पर आपत्ति जताई:अंबेडकर भवन के बाद अब नालंदा परिसर निर्माण पर भी रोक

![]()
एमसीबी जिले में निगम और एसईसीएल के बीच विकास कार्यों को लेकर विवादित स्थिति बन रही है। एसईसीएल तकनीकी कारणों से कुछ निर्माणों पर आपत्ति जता रहा है, तो स्थानीय नेता एसईसीएल के इस रवैये को लेकर आपत्ति जता रहे हैं।
कोयला उद्योग पर आधारित यह शहर एसईसीएल की लीज भूमि पर बसा है, जहाँ विकास कार्यों में लगातार आ रही बाधाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहरवासियों के लिए मांगलिक भवन पर आपत्ति क्यों बताया गया है कि लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्व मांगलिक अंबेडकर भवन के निर्माण कार्य पर भी एसईसीएल ने आपत्ति जताई थी। यह भवन शहरवासियों को विवाह, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करने वाला था। अब, करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण पर भी एसईसीएल प्रबंधन ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में नगर पालिका निगम और स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजा गया है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Source link




