धमतरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई है। पार्टी के मुख्य पर्यवेक्षक रेहाना रियाज चिश्ती और शिव डहरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और नए जिलाध्यक्ष के चयन पर चर्चा हुई, जिसम
.
दरअसल, धमतरी में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नए जिलाध्यक्ष की तलाश कर रही है। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर, पूर्व राज्य मंत्री (राजस्थान) रेहाना रियाज चिश्ती और पूर्व राज्य मंत्री (छत्तीसगढ़) शिव डहरिया ने शनिवार को राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका
बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यवेक्षक रेहाना रियाज चिश्ती ने बताया कि संगठन को निचले स्तर से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच के अनुरूप ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाएगा जो निष्ठावान, समर्पित और पार्टी के प्रति वफादार हो।
चिश्ती ने जिलाध्यक्ष पद के लिए उम्र सीमा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार में 25 से 55 वर्ष तक के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि 55 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी व्यक्तियों को भी जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो आम जनता की समस्याओं पर उनके साथ खड़ा हो, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में।
पर्यवेक्षकों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से राय ली जा रही है। चयन प्रक्रिया के तहत छह नामों का सुझाव दिया जाएगा, जिसमें एक महिला, एक अनुसूचित जाति वर्ग से और चार अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना और उसे सही दिशा देना है।


<
