Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sealpahari group won the first prize in Rawat Dance Festival | रावत नाच महोत्सव में सीलपहरी दल ने जीता पहला पुरस्कार – janjgir champa News
Breaking News

Sealpahari group won the first prize in Rawat Dance Festival | रावत नाच महोत्सव में सीलपहरी दल ने जीता पहला पुरस्कार – janjgir champa News

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1765106942693564fe68b32 879
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1765106942693564fe68b32 879

.

नगर पंचायत राहौद में शनिवार, 6 दिसंबर को आयोजित रावत नाच महोत्सव इस बार पूरी तरह सीलपहरी दल के नाम रहा। परंपरा, ताल और ऊर्जा के शानदार संगम के साथ सीलपहरी दल ने ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।

निर्णायक मंडल ने इसे सर्वसम्मति से सर्वोत्तम प्रदर्शन माना। नतीजा—सीलपहरी दल को प्रथम पुरस्कार ₹21,000 मिला। वहीं गीरसा दल ने बेहतरीन ताल-मुद्राओं से दर्शकों को आकर्षित कर ₹17,000 का द्वितीय पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जागड़े ने कहा कि रावत नाच सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच देते हैं और समाज को अपनी परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यालता आनंद मिरी ने लोककलाओं के संरक्षण पर जोर दिया।

अध्यक्ष प्रतिभा मोनू कश्यप ने कहा कि रावत नाच हमारी पहचान है, इसे बचाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संतोष लहरें, पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोषी मनोज, नगर पंचायत खरौद अध्यक्ष गोविंद यादव, शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, राहौद उपाध्यक्ष गयाराम चंदेल, सभापति संतोष यादव, अमित अनंत, राजेश यादव, कीर्ति सोनी, इंदू मनहर, योगेश देवांगन, नर्सिंग गोंड, नेहा अग्रवाल, अवंतिका गुप्ता और पूर्व पार्षद विमल मनहर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पारंपरिक उत्साह से सराबोर रहा पूरा नगर राहौद नगर पंचायत परिसर में सुबह से ही उत्सवमय माहौल था। दूर-दराज के गांवों से आए कलाकार परंपरागत परिधानों, ढोल-नगाड़ों की थाप और सामूहिक नृत्य शैली के साथ पहुंचे। हर प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की लोक-आत्मा झलकती रही। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी रावत नाच की लय में डूबे नजर आए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.