![]()
जमीन की नई कलेक्टर गाइडलाइन और रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी रायपुर में आज पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो गई। रायपुर नगर निगम के पास पहाड़ी मैना चौक पर आयोजित इस प्रदर्
.
उत्तम जायसवाल ने कहा कि सरकार के इस फैसले ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यवर्गीय परिवारों के घर बनाने के सपने को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि 80% लोग 500, 1000 और 1500 वर्ग फीट की जमीन खरीदते हैं, लेकिन नई गाइडलाइन दरों के बाद अब जमीन खरीदना आम लोगों के लिए लगभग नामुमकिन हो जाएगा। किसानों की मुश्किलों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई दरों की वजह से किसान न तो खेती के लिए जमीन खरीद पाएंगे और न ही जरूरत पड़ने पर जमीन बेच पाएंगे।
जायसवाल ने आरोप लगाया कि दुर्ग में पिछले सात दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे जमीन खरीदी-बिक्री से जुड़े लोगों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जो सरकार की “तानाशाही” का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, सरकार उन्हें लाठी के दम पर चुप कराने की कोशिश कर रही है। आप ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार नई गाइडलाइन दरों को वापस नहीं लेती, तो पार्टी सड़क से लेकर हर मंच पर आंदोलन जारी रखेगी।
आज के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में उत्तम जायसवाल, सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, इमरान खान, रिजवान शरीफ, मुन्ना बीसेन, विजय झा, आरएस ठाकुर, नंदन सिंह, मिथलेश साहू, एमएम हैदरी, पवन सक्सेना, संतोष कुशवाहा, अनुशा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, सागर क्षीरसागर, नवनीत नंदे, नरेंद्र ठाकुर, रघुनाथ यादव, पुनारद निषाद, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, कासिफ खान, सनोज दास, विकासदास मानिकपुरी, मनीष सारथी, प्रकाश चक्रधारी, बलवंत सिंह, डॉ. विजय देवांगन, किशोर सोनी, कमल महन, छोटूदास और अजय राजपूत नेपाली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आप का कहना है कि बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें वापस लिए जाने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
<
