![]()
.
शनिवार से दीपावली का पर्व शुरू हो गया है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालय व स्कूलों में भी अवकाश प्रारंभ हो गया है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगातार 9 दिन तक अवकाश रहेगा। शनिवार को जिले के सभी सरकारी स्कूल में सुबह कक्षा लगाई गई। इसके बाद रविवार से इन स्कूलों में दीपावली अवकाश शुरू हो गया है, जो 28 अक्टूबर को खुलेंगे। इसी तरह राज्य के सरकारी के सभी कार्यालय में मंगलवार तक अवकाश है।
कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी अनुसार शनिवार 18 अक्टूबर व रविवार 19 अक्टूबर को शासकीय अवकाश है। 20 अक्टूबर व 21 अक्टूबर को दीपावली अवकाश है। इसके बाद 22 अक्टूबर बुधवार को कार्यालय खुलेंगे। 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। 24 अक्टूबर को एक बार फिर से कार्यालय खुलेंगे। फिर 26 व 27 अक्टूबर को शनिवार-रविवार को अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर अगले हफ्ते सभी कार्यालय केवल दो दिन बुधवार व शुक्रवार को ही खुलेगा। अगर इन दो दिनों में कर्मचारी अपना सीएल भी लेंगे।
मंगलवार तक बैंकों में रहेगा अवकाश जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों भी अवकाश का दौर शुरू होना है। शनिवार को जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक खुले थे। पर्व के कारण इन बैंकों में अच्छी खासी भीड़ थी। अगले हफ्ते इन बैंकों में सिर्फ तीन दिन ही काम हो सकेगा। लीड ब्रांच अधिकारी सुधीर भट्ट ने बताया कि रविवार से लेकर मंगलवार तक बैंक में अवकाश है। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक सभी राष्ट्रीयकृत बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को माह का चौथा शनिवार व 26 अक्टूबर को रविवार के कारण फिर से अवकाश रहेगा।
<
