हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्कूल ड्राइवर की लाश शराब दुकान के पास संदिग्ध हालत में मिली है। वो रविवार को अपने बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। रात में करीब 8 बजे उसके बेटे से बात हुई थी, जिसके बाद मोबाइल बंद
.
टीआई विजय चौधरी ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि सकरी के शराब दुकान के पास एक युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब पता चला कि घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे उसकी बाइक भी खड़ी थी। वहीं, युवक का शव पड़ा मिला। उसके कान और आंख के पास चोंट के निशान मिले हैं। हालांकि, जख्म ज्यादा गहरा नहीं है।

शराब दुकान के पास मिला ड्राइवर का शव।
आईडी कार्ड से हुई स्कूल ड्राइवर की पहचान उन्होंने बताया कि युवक के गले में आईडी कार्ड लटका हुआ था। जिसमें एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी के ड्राइवर प्रहलाद साहनी (45) के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने स्कूल से जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मृतक मूलत: पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी-लोहर्सी का रहने वाला था। वो हिर्री माइंस स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में रहता था।
बच्चों के लिए कपड़ा लेने निकला था ड्राइवर जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वो बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने के बिलासपुर जाने के लिए निकला था। जिसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा।
आखिरी बार बेटे से की थी बात पुलिस को परिजन ने बताया कि प्रहलाद ने आखिरी बार रात करीब 8 बजे अपने बेटे से बात की थी, जिस पर वो जल्दी घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन, इसके बाद उसका मोबाइल बंद मिला। घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी सुबह उन्हें मौत की खबर मिली।
हत्या या हादसा, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा टीआई विजय चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई गहरा जख्म नहीं मिला है, जिससे हत्या माना जाए। उसके कान और आंख के पास चोंट के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट हो सकेगा।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टीआई चौधरी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
<
