![]()
.
शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला में हिंदी मास के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गीत, कविता, भाषण, चुटकुले, पहेलियां जैसे साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे माह भर संचालित हुए।
बुधवार को कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्राओं में खिलेश, भावना, हिमांशी, मेनका, खुशबू, दामिनी, पूनम, जिया और जिज्ञासा ने कविता प्रस्तुत किया। जबकि ओमेश्वरी ने हिंदी दिवस पर शानदार भाषण प्रस्तुत किया। जबकि द्रौपदी और मेनका ने पहेलियां प्रस्तुत कर सबको चिंतन के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि सरपंच अनिता मोती मेहरा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा भाषा है जिसका डंका पूरे विश्व में बंद रहा है। हमें अपनी राष्ट्र भाषा पर गर्व करना चाहिए। मंच से बोलते हुए मोती लाल मेहरा ने कहा कि हिंदी एक संपर्क भाषा है। इस मौके पर आस्था साहू, रामभरोसा साहू, श्रीकांत शर्मा, प्रेमलाल साहू, रामकुमार पटेल, महेश जोशी, कलेन्द्री, चित्रलेखा, पायल पटेल, भूपेंद्र चन्द्राकर, त्रिवेणी चन्द्राकर, सुनीता ध्रुव सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।
<
