गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सरपंच संघ जनपद पंचायत पेंड्रा ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह जनपद पंचायत पेंड्रा के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।
.
वर्ष 2025-26 में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग स्वीमिंग प्रतियोगिता, हैदराबाद (तेलंगाना) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें ग्राम पनकोटा के रोहित कुमार शामिल हैं, जिन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। ग्राम सोनबचरवार के जन्तराम पनिका और ग्राम देवरगांव की कु. मोहनी मरावी ने एक-एक कांस्य पदक प्राप्त किया।



ग्राम आमगांव के सुंदर ने जीता स्वर्ण पदक
इसके अतिरिक्त, 37वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, लुधियाना (पंजाब) में ग्राम आमगांव बस्ती बगरा के सुंदर सिंह कुशराम को एक स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
सम्मान समारोह में सरपंच संघ के उपाध्यक्ष निशांत तिवारी, अध्यक्ष लालचंद सोनवानी, पारस वासुदेव, दुर्गा वाकरे, श्यामवती, जानकारी पावले, अमोल सिंह, तेजकुमार, चंद्रशेखर, अनिल धुर्वे और पैरा स्पोर्ट्स के सचिव दिनेश सिंह दाऊ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
<
