रामचंद्रपुर | स्थानीय रामलीला मैदान में शुक्रवार को हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म के संरक्षण, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकजुटता पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार
.
मुख्य अतिथि राजकुमार चंद्रा ने कहा सनातन धर्म हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है। इसे अक्षुण्ण रखना और आगे बढ़ाना हम सभी का परम दायित्व है। भारत माता के प्रति सम्मान और सेवा भाव ही हमारी असली पहचान है। अध्यक्षीय संबोधन में रामचंद्र ठाकुर ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति सजग रहने और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की बात कही। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। सम्मेलन में खंड प्रचारक विमल किशोर दुबे, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, सरपंच यशोदा देवी, धर्मजीत सिंह, बुद्धिनारायण गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
<
