टॉप न्यूज़

धमतरी में दो हादसों में दो लोगों की मौत:करंट लगने से महिला की मौत, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने गंवाई जान




धमतरी जिले में सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के अधारी नवागांव में कपड़े सुखाते समय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कुरूद-विशाखापत्तनम मार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के अधारी नवागांव की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह संगीता साहू नहाने के बाद घर के आंगन में कपड़े सुखा रही थीं। जिस रस्सी पर वह गीले कपड़े डाल रही थीं, उसके ठीक बगल से बिजली का तार गुजर रहा था। कपड़े डालते समय उनका हाथ अनजाने में तार के संपर्क में आ गया और उन्हें जोरदार करंट लग गया। परिजन तत्काल संगीता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत दूसरी घटना कुरूद-विशाखापत्तनम मार्ग पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भूनेश दिवाकर (50), निवासी सारंगपुरी, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भूनेश दिवाकर रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी जान नहीं बच सकी। दुर्घटना के बाद बाइक और सवार दोनों सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। पुलिस ने शुरू की जांच दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। करंट लगने के मामले में विद्युत सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है, जबकि सड़क हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button