![]()
इस मामले में पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की परशुराम नगर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ है। इस मामले में हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक महिला का बीमारी ठीक करने के बाद ब्रेनवाश किया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस
.
संतोषी पारा निवासी एक बालका राजपूत ने बताया कि उनके भांजे की पत्नी की तबीयत पिछले कुछ महीनो से खराब थी। इस दौरान भांजा बहु परशुराम नगर निवासी मायाराम से मिली। मायाराम ने उसका उपचार करके ठीक करने का दावा किया। फिर फ्री में इलाज करने का झांसा दिया। बदले में ब्रेनवाश करके उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की गई।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
इस बात की सूचना महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने मायाराम समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दूसरे धर्म का अपमान, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना शामिल है। इस FIR के बाद एक अन्य संगठन ने भी विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह आरोप बेबुनियाद है।
<
