Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rs 60,000 and jewellery stolen from a vacant house in Korba | कोरबा में सूने घर से 60,000 रुपए और जेवर चोरी: खरमोरा में चौकीदार के घर में सेंध,CCTV में दिखे 5 संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी – Korba News
Breaking News

Rs 60,000 and jewellery stolen from a vacant house in Korba | कोरबा में सूने घर से 60,000 रुपए और जेवर चोरी: खरमोरा में चौकीदार के घर में सेंध,CCTV में दिखे 5 संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी – Korba News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cee7dc8c 766c 4dde 9504 97f6949deb71 1767005825019
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा में एक सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और 60,000 रुपये नकद की चोरी हो गई। घटना 26 दिसंबर की सुबह सामने आई, जब मकान मालिक ड्यूटी से लौटे। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें पांच संदिग्ध लोग नजर

.

थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र के खरमोरा निवासी ओम सोनी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं और बसंल फ्लाई ऐश फैक्ट्री में रात की चौकीदारी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 8 बजे वे घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। 26 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला लगा था, लेकिन दरवाजे का कब्जा तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे।

f1619a15 d5e2 4772 b388 d00aa12c10bd 1767005825017

सीसीटीवी फुटेज में दिखे पांच संदिग्ध

चोरों ने घर के दीवान में रखे एक सोने के कान के टॉप्स, एक चांदी का पायल और 60,000 रुपये नकद चुरा लिए। पास की फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने रात करीब 1:54 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया।

cb773e31 3944 4381 b9dc ed858e27afe0 1767005825016

पीड़ित ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की

ओम सोनी ने बताया कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन चोर अब तक पकड़े नहीं गए हैं। चौकीदारी कर जीवन यापन करने वाले ओम सोनी की आर्थिक स्थिति इस चोरी से बिगड़ गई है। उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस से दोबारा शिकायत कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

15bdbb7c 8e12 4db4 a769 dcca8e2b2243 1767005825017

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

सिविल लाइन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भी भेजा है। हालांकि, इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

68ad2301 2567 458d bdf2 2c6a9352865a 1767005825019

स्थानीय लोगों ने की पुलिस पेट्रोलिंग की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र के अटल आवास में नशेड़ी और अपराधी प्रवृत्ति के लोग अधिक रहते हैं, जिसके कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। यहां कई बार मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076454
Views Today : 303
Views Last 7 days : 3713
Views Last 30 days : 11518
Total views : 106518
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.