Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rohit Tomar will not be arrested in four usury cases. | सूदखोरी के चार मामलों में रोहित तोमर नहीं होगा गिरफ्तार: डरा-धमकाकर ब्याज वसूली मामले में दर्ज किए गए थे केस, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक – Chhattisgarh News
Breaking News

Rohit Tomar will not be arrested in four usury cases. | सूदखोरी के चार मामलों में रोहित तोमर नहीं होगा गिरफ्तार: डरा-धमकाकर ब्याज वसूली मामले में दर्ज किए गए थे केस, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 06 04t13021243917490936921751479319 1766326295
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चार मामलों में गिरफ्तारी पर रोक

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर दर्ज चार मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ये चारों FIR पुरानी बस्ती थाने में इस साल जून-जुलाई महीने के भीतर दर्ज की गई थी। चारों केस में रोहित तोमर पर पीड़ितों को डरा-धमकाकर ज्यादा ब्याज वसूल

.

इन्हीं चारों केस के आधार पर तोमर के घर पर पुलिस ने रेड मारी थी। सुप्रीम कोर्ट में रोहित का केस देख रहे एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने बताया कि चारों ही केस में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। कोर्ट में दलील दी कि चारों ही केस कमर्शियल लेन-देन से जुड़े हैं।

इसके अलावा ब्याज में पैसा वैद्य साहूकारी लाइसेंस के आधार पर दिए गए थे। 19 दिसंबर को मामले में सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी।

copy of small quote dainik bhaskar 2025 12 21t1933 1766325725

दूसरे मामले हो सकती है गिरफ्तारी

हालांकि, इन चारों केस के अलावा रोहित पर दूसरे मामलों में भी कार्रवाई चल रही है। इन मामलों में पुलिस अब भी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

रोहित पर 5000 हजार का है इनाम

रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे अपराधों में सक्रिय नाम रोहित तोमर पर पुलिस ने नकेल और कस दी है। लगातार 5 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो उसे पकड़वाने या उसके छुपे ठिकाने की पुख्ता जानकारी देगा। उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर भी पुलिस इनाम घोषित कर चुकी है। हालांकि वह फिलहाल जेल में बंद है।

भाई पकड़ा गया, रोहित का सुराग नहीं

9 नवंबर को पुलिस ने रोहित के साथ फरार चल रहे भाई वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा था। लेकिन पूछताछ में भी उसने रोहित के ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं।

image 2025 12 21t200715761 1766327751

16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज

तोमर बंधुओं के खिलाफ 5 महीनों में 8 नए केस सामने आए है। उन पर 16 से ज्यादा अपराध के मामले दर्ज है। वहीं, मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोपों के 8 नए केस दर्ज हुए हैं। पुराने मामलों सहित दोनों भाइयों पर 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

image 2025 12 21t200756556 1766327796

पीड़ितों के बड़े खुलासे—10 गुना तक वसूली

  • नरेश सचदेवा: 2.5 लाख लिए → 20 लाख लौटाए
  • गोपाल कुमार: 2 लाख लिए → 28 लाख चुकाए
  • हरीश कछवाहा: 3.5 लाख लिए → 50 लाख वापस
  • जयदीप बनर्जी: 16 लाख लिए → 52 लाख वसूले

पुलिस की बड़ी तैयारी: पुराने केस फिर खुले, निगरानी बढ़ी

रायपुर पुलिस ने सभी पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू की है। वित्तीय लेन-देन पर कड़ी नजर है। मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की साइबर जांच जारी है। सहयोगियों और सपोर्ट नेटवर्क पर सघन निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तोमर बंधुओं के कारण आम लोगों और छोटे व्यापारियों में सालों से भय का माहौल बना हुआ था।

पुलिस की अपील: सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है “फरार रोहित तोमर के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।”

……………………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

सूदखोर वीरेंद्र कोर्ट में पेश…1 दिन की पुलिस रिमांड:जुलूस में हुआ बेहोश,लंगड़ाते दिखा, रोहित अब भी फरार; दोनों भाइयों पर 16 से ज्यादा केस

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। जुलूस के दौरान तोमर बेहोश हो गया।

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। जुलूस के दौरान तोमर बेहोश हो गया।

रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर बेहोश हो गया। लंगड़ाते हुए चल रहा था। बनियान फटी हुई थी। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस ने 5 महीने बाद MP के ग्वालियर से पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.