Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Road built at night crumbles in the morning, NH sub-engineer suspended | रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी, NH सब इंजीनियर सस्पेंड: अंबिकापुर में खराब सड़क का VIDEO वायरल, चीफ इंजीनियर ने की कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Road built at night crumbles in the morning, NH sub-engineer suspended | रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी, NH सब इंजीनियर सस्पेंड: अंबिकापुर में खराब सड़क का VIDEO वायरल, चीफ इंजीनियर ने की कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 22 at 223410 1766469278
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर शहर से गुजरी नेशनल हाईवे 43 की सड़क में घटिया निर्माण पर कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। 20 दिसंबर की रात सड़क पर बीटी पैच रिपेयरिंग का काम किया गया था, जो अगले दिन सुबह ही उखड़ गया।

.

स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जताई। जिसके बाद नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि 6 करोड़ की लागत से सड़क रिपेयरिंग किया जा रहा है।

रात में कराया गया था सड़क रिपेयरिंग का कार्य

रात में कराया गया था सड़क रिपेयरिंग का कार्य

सड़क उखड़ने के बाद निगम ने उठाया मटेरियल

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के सदर रोड में बीटी पेंच रिपेयरिंग का काम शनिवार (20 दिसंबर) देर रात किया गया था। इसमें करीब 7 मीटर की सड़क सुबह तक उखड़ गई, जिसे निगम के कर्मी बेलचा से बीटी मटेरियल समेटकर ले गए थे। लोगों ने घटिया निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए आक्रोश जताया था।

सब इंजीनियर पर गिरी गाज

बी.टी. पैच रिपेयरिंग के घटिया निर्माण को लेकर नेशनल हाईवे के बिलासपुर अधीक्षण अभियंता ने प्रतिवेदन और फोटो रायपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता को भेजी थी। मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए जिम्मेदार सब इंजीनियर नवीन सिन्हा को सस्पेंड कर दिया है। सब इंजीनियर का मुख्यालय, एसई कार्यालय बिलासपुर नियुक्त किया गया है।

करीब 7 मीटर तक की सड़क उखड़ गई थी।

करीब 7 मीटर तक की सड़क उखड़ गई थी।

ठंड के कारण पेंच वर्क उखड़ा

नेशनल हाईवे 43 की सड़क अंबिकापुर शहर से होकर गुजरी है। नेशनल हाईवे की खराब सड़कें बारिश में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिससे सरकार की खासी किरकिरी हुई। लुचकी घाट से लेकर सिलफिली तक सड़क ज्यादा खराब है। इस सड़क के बीटी पेंच रिपेयरिंग के लिए 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

शनिवार रात ज्यादा ठंड में सदर रोड में बीटी पेंच रिपेयरिंग का काम कराया गया था, जिसमें से 7 मीटर सड़क नहीं जम सकी और सुबह निगम के कर्मी बीटी मटेरियल उखाड़कर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

क्या बोले अधिकारी

नेशनल हाईवे के एसडीओ निखिल लकड़ा ने कहा कि सदर रोड व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिन में काम नहीं हो सकता। शनिवार रात कार्य के दौरान रोलर में तकनीकी खराबी आ गई थी।

जब तक खराबी सुधारी गई, मटेरियल ठंडा हो गया था। इसके कारण 7 मीटर सड़क की कांपेक्शिंग नहीं हो पाई थी, जिसे उखाड़ने कहा गया था। उक्त सड़क दुबारा बन गई है।

सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा गया है। तकनीकी खराबी के कारण कुछ सड़क उखड़ गई थी, जिसे फिर से बना लिया गया है।

चीफ इंजीनियर ने किया सब इंजीनियर को सस्पेंड

चीफ इंजीनियर ने किया सब इंजीनियर को सस्पेंड



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075281
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2223
Views Last 30 days : 9882
Total views : 104304
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.