सूरजपुर जिले में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 43 पर हुई, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
.
इस हादसे में ट्रकों में सवार कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे 43 पर घंटों तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग परिवर्तित कराया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटमी गांव में हुई।

<
