![]()
बिलासपुर जिले में 4 नवंबर से मतदाता सत्यापन अभियान
बिलासपुर जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कल 4 नवंबर से शुरू होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान महीने भर तक चलेगा, जिसमें 3800 कर्मचारी और अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने आमजन से अभि
.
अभियान की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह विशेष अभियान जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 1815 मतदान केंद्रों पर केंद्रित होगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी एकत्र करेंगे।
छह विधानसभा क्षेत्र में 1815 बीएलओ नियुक्त
जिले के छह विधानसभा क्षेत्र कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। कोटा में 232, तखतपुर में 348, बिल्हा में 262, बिलासपुर में 271, बेलतरा में 308 और मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में 394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों के लिए कुल 1815 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।
इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बीएलओ को अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने और गणना प्रपत्र भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। बीएलओ द्वारा एकत्रित किए गए सभी फॉर्म और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।
मतदाता का विवरण सही करने बीएलओ को जिम्मा बीएलओ यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण सही रूप में दर्ज मिले। इसके साथ ही वे मतदाताओं को यह जानकारी भी देंगे कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि या चूक पाई जाती है, तो वे दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध नागरिक https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी अपना फॉर्म भर सकते हैं या दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं। बीएलओ ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेंगे।
<
