Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Remove arbitrary speed breakers from the roads | सड़कों से हटाएं मनमाने स्पीड ब्रेकर: बिलासपुर-रायपुर एनएच व कई सड़कों पर फिर बना दिए जानलेवा स्पीड ब्रेकर – Raipur News
Breaking News

Remove arbitrary speed breakers from the roads | सड़कों से हटाएं मनमाने स्पीड ब्रेकर: बिलासपुर-रायपुर एनएच व कई सड़कों पर फिर बना दिए जानलेवा स्पीड ब्रेकर – Raipur News

By adminOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 9 1 1759690489
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 9 1 1759690489

सात साल पहले हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद एनएच समेत कई सड़कों से स्पीड ब्रेकर हटाए गए थे, लेकिन बिलासपुर- रायपुर एनएच समेत कई सड़कों पर फिर से ऐसे स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। बिलासपुर से रायपुर के बीच एनएचएआई की सड़क पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर स्पीड

.

चिंता की बात यह है कि ये स्पीड ब्रेकर इस तरह से बनाए गए हैं कि गाड़ी चलाने वाले को अचानक नजर आते हैं। इसके अलावा शहर के अंदर, रेलवे क्षेत्र की सड़कों पर कई जगह खतरनाक स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय परिवहन मंत्री ने संसद में स्वीकार किया था कि देशभर में हर साल हजारों लोगों की मौत स्पीड ब्रेकरों के कारण होती है।

बिलासपुर के सरकंडा निवासी डीडी आहूजा ने वर्ष 2018 में सीनियर एडवोकेट सुनील ओटवानी के जरिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी। इसमें मांग की थी कि राज्य की सड़कों पर जगह- जगह स्पीड ब्रेकर्स बनाए गए हैं। यह इंडियन रोड कांग्रेस द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।

ऐसे ब्रेकर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। यह भी बताया कि राज्य में सड़कों का निर्माण एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों, नगर परिषदों और ग्राम पंचायत आदि कराते हैं। लेकिन वे इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों का पालन नहीं करते।

एनएच, एक्सप्रेस वे पर नहीं होने चाहिए ब्रेकर

सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि इंडियन रोड कांग्रेस और ट्रैफिक इंजीनियरिंग के अनुसार एनएच और एक्सप्रेस वे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने चाहिए। क्योंकि ये सड़कें वाहनों के तेज चलने के अनुसार डिजाइन कर बनाई जाती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हो रहा है। कुछ जगहों पर ब्रेकर बनाने की अनुमति होती है, लेकिन उसके लिए मानक निर्धारित हैं। जैसे वाहनों को नुकसान नहीं होना चाहिए। आसपास शोर, कंपन आदि नहीं होना चाहिए।

हाई कोर्ट की नाराजगी से प्रदेशभर से हटाए गए थे ब्रेकर हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रदेशभर में सड़कों पर बनाए गए अनधिकृत और गैरजरूरी स्पीड ब्रेकर हटाए थे। विभाग के तत्कालीन प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंताओं ऐसे स्पीड ब्रेकरों को तुरंत हटाकर फोटो सहित रिपोर्ट मांगी थी।

सरकार ने बताया था- जिला स्तर पर कमेटी करेगी निगरानी इस सिलसिले में वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने शपथ पत्र देकर अदालत को बताया था कि राज्य में सभी अनधिकृत स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए हैं और संबंधित जिलों में इन मामलों से निपटने के लिए समितियों का गठन किया जा चुका है।

इन सड़कों पर सबसे ज्यादा ब्रेकर

  • बिलासपुर-रायपुर एनएच।
  • मंगला महर्षि स्कूल से उसलापुर रेलवे स्टेशन तक।
  • कोटा रोड में छोटा चोरभट्ठी से चोरभट्ठी तक।
  • रतनपुर- केंदा रोड में कई जगह
  • कोटा से लोरमी जाने वाली सड़क पर।
  • सफेद खदान और ढेका के आगे।
  • नर्मदा नगर रोड, मोपका रोड, राजकिशोर नगर , नया बस स्टैंड तिफरा परसदा, रतनपुर रोड सेंदरी के पास।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

April 22, 2026

Raigarh NSUI Protest | Power Cut Issue; Electricity Department Gherao

April 22, 2026

रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को लगाया तिलक, VIDEO:धार्मिक संगठन के लोग बोले- टीका लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए हिंदू हो

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068261
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1050
Views Last 30 days : 4092
Total views : 89221
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.