छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर रामानुजगंज के हाई स्कूल मैदान में क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ और झारखंड की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन
.
उद्घाटन मैच झारखंड की चुटिया टीम और छत्तीसगढ़ की सीजी टाइगर बलरामपुर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चुटिया टीम ने सीजी टाइगर बलरामपुर को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में दिखा खेल उत्साह
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।
आयोजन समिति के संरक्षक अशोक जायसवाल और संयोजक आकाश गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 16 दिनों तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन 2 से 3 मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
नगर में लंबे समय बाद इस स्तर का फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित होने से खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्पोर्ट्स क्लब 1984 से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करता आ रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।
<
