Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तपकरा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के निर्माण को लेकर,ग्रामीणों ने कर दी ऐसी घोषणा,ज्ञापन सौंप कर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़

तपकरा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के निर्माण को लेकर,ग्रामीणों ने कर दी ऐसी घोषणा,ज्ञापन सौंप कर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

By AdminMay 19, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
tapkara
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज)। जिले के फरसाबहार ब्लाक के तपकरा में भगवान जगन्नाथ के प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए जमीन विवाद का मामला,गहराता जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर,48 घंटे के अंदर,सीमाकंन की प्रक्रिया पूरी करने का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है। समय सीमा के अंदर,सीमांकन की प्रक्रिया पूरी न होने पर,जनआंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि तपकरा में भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर स्थापित करने के लिए स्थानीय लोगों ने तैयारी की है।

IMG 20230519 WA0011
फरसाबहार के एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सोपते तपकरावासी

इसके लिए,तपकरा के पुलिस थाना के पास की जमीन का चयन किया गया है। मंदिर निर्माण से जुड़े श्रद्वालुओ का कहना है कि प्रस्तावित जमीन पर मंदिर निर्माण के लिए उन्होनें ग्राम पंचायत की ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित करा कर,अनापत्ति पत्र भी प्राप्त कर चुके हैं। जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद,लगभग एक हफ्ते पहले,प्रस्तावित स्थल पर,मंदिर निर्माण की शुरूआत करने के लिए श्रद्वालु भूमिपूजा की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच,फरसाबहार के तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जमीन को विवादित बताते हुए,मंदिर निर्माण का काम रूकवा दिया था। विभाग की इस कार्रवाई से नाराज श्रद्वालुओं ने कलेक्टर डा रवि मित्तल को ज्ञापन सौंप कर,मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। इस पर,कलेक्टर डा मित्तल ने जिला स्तरीय राजस्व टीम से जमीन का सीमाकंन कराने के बाद,इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। सौपे गए ज्ञापन में स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी जिला से राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंची है। इसलिए अगर 48 घंटे के अंदर,सीमाकंन की कार्रवाई नहीं होती है तो वे जनआंदोलन के माध्यम से मंदिर निर्माण का काम शुरू करेगें।

breaking news jashpur jashpur news naglok tapkara theblazeenews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072245
Views Today : 70
Views Last 7 days : 1777
Views Last 30 days : 5086
Total views : 95070
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.