Uncategorized

रायपुर के मातृ-शिशु अस्पताल में लापरवाही: सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को लगा रहा ड्रिप और कैनुला, वीडियो वायरल

रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में सुरक्षा में तैनात गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस समय गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप और कैनुला लगाने का काम कर रहा था, उस दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद थे। इसके बावजूद सुरक्षा गार्ड से मरीजों की मेडिकल प्रक्रिया कराई गई।

गर्भवती महिलाओं को कैनुला लगाने और निकालने के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में गार्ड मरीज के हाथ में कैनुला लगाते हुए और ड्रिप चढ़ाते हुए नजर आ रहा है।

गर्भवती महिलाओं के इलाज के दौरान ड्रिप और कैनुला लगाने जैसी मेडिकल प्रक्रिया प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी करते हैं। ऐसे में सुरक्षा गार्ड द्वारा यह काम किए जाने को स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं में मरीजों की सुरक्षा और मेडिकल प्रक्रियाओं के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button