Uncategorized

रायगढ़ में 32.5 टन अवैध स्क्रैप जब्त:GST जांच में संदिग्ध मिला कबाड़, पुलिस ने ट्रक समेत 26.50 लाख की संपत्ति जब्त किया

रायगढ़ जिले के उद्योगों में अवैध कबाड़ खपाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। GST विभाग की ई-वे बिल जांच में संदिग्ध मिले स्क्रैप से लदे 16 चक्का ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। ट्रक में करीब 32 टन 500 किलो अलग-अलग तरह का लोहे का स्क्रैप मिला। जब्त माल और ट्रक की कुल कीमत करीब 26.50 लाख रुपए है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को रायगढ़ ई-वे बिल जांच दल ने तराईमाल स्थित एनआरव्हीएस प्लांट के पास 16 चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका था। वाहन में लदे स्क्रैप और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी मिली। वाहन चालक अलेख्जेण्डर तिर्की (50), निवासी चिड़रापारा पत्थलगांव, जिला जशपुर ने बताया कि वह स्क्रैप को कोरबा से एआर इस्पात, पूंजीपथरा ले जा रहा है। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर GST विभाग ने वाहन को आगे की जांच के लिए निरुद्ध कर दिया। चालक को MOV-01 और MOV-02 जारी कर ट्रक को पास के पेट्रोल पंप पर उसकी अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। बिना अनुमति ट्रक प्लांट ले जाने का आरोप GST विभाग के मुताबिक, बाद में चालक ने संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना निरुद्ध ट्रक को एआर इस्पात के प्लांट परिसर में ले जाकर स्क्रैप अनलोड करने का प्रयास किया। इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच की गई। फर्म दस्तावेज नहीं कर सकी पेश GST विभाग ने संबंधित कर बीजक जारीकर्ता फर्म मेसर्स पीआर ग्लोबल, जगतपुर रोड रायगढ़ को भी आवश्यक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, फर्म की ओर से जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए गए। परिस्थितियों को देखते हुए GST विभाग ने स्क्रैप के संदिग्ध और चोरी का होने की आशंका जताई। इसके बाद वाहन और स्क्रैप को आवश्यक कार्रवाई के लिए पूंजीपथरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में धरमजयगढ़ से स्क्रैप लाना बताया पुलिस की जांच में ट्रक में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स समेत अलग-अलग तरह का स्क्रैप मिला। चालक अलेख्जेण्डर तिर्की से पूछताछ में उसने स्क्रैप को नुनबीरा, धरमजयगढ़ क्षेत्र से लाकर एआर इस्पात में खपाने के लिए ले जाना बताया। पुलिस ने एआर इस्पात पूंजीपथरा से भी वाहन और स्क्रैप के संबंध में जानकारी मांगी। कंपनी की ओर से संतोषजनक जानकारी, पर्चेस ऑर्डर और जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने करीब 32.5 टन स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपए है, और करीब 20 लाख रुपए कीमत का 16 चक्का ट्रक जब्त किया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 26.50 लाख रुपए है। मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित फर्म नहीं कर सका दस्तावेज पेश GST विभाग द्वारा संबंधित कर बीजक जारीकर्ता फर्म मेसर्स पीआर ग्लोबल जगतपुर रोड रायगढ़ को भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, पर फर्म द्वारा उससे संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। परिस्थितियों को देखते हुए माल के संदिग्ध व चोरी के होने की प्रथम दृष्टया आशंका पर GST विभाग द्वारा वाहन व स्क्रैप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना पूंजीपथरा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में उद्योग में खफाने ले जाना बताया जहां पुलिस ने आगे की जांच की, तो उसमें विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, राड व वाहनों के पार्ट्स समेत स्क्रैप लदा पाया गया। वाहन चालक अलेख्जेण्डर तिर्की से पूछताछ करने पर उसने उक्त स्क्रैप को नुनबीरा, धरमजयगढ़ क्षेत्र से लाकर एआर इस्पात में खपाने के लिए ले जाना बताया।
आरोपी वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज एआर इस्पात पूंजीपथरा से संपर्क करने पर भी वाहन व स्क्रैप के संबंध में संतोषजनक जानकारी व पर्चेस ऑर्डर समेत आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर पुलिस ने वाहन में लदे करीब 32.5 टन स्क्रैप, अनुमानित कीमत 6.50 लाख व 16 चक्का ट्रक कीमत करीब 20 लाख, कुल 26.50 लाख की संपत्ति जप्त किया। वहीं मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button