Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ravan Dahan: रायपुर में छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन, ड्रोन से होगी निगरानी
Breaking News

Ravan Dahan: रायपुर में छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन, ड्रोन से होगी निगरानी

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02 10 2025 raipur dussehra ravan dahan 2025102 102159
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में दशहरा पर छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन होंगे। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, जहां 20 हजार लोग जुटेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे। रावण दहन के कार्यक्रमों में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 10:20:24 AM (IST)

Updated Date: Thu, 02 Oct 2025 10:47:33 AM (IST)

Ravan Dahan: रायपुर में छह से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन, ड्रोन से होगी निगरानी
रावण भाठा मैदान में विजय दशमी की तैयारी पूरी कर ली गई है। दहन से पहले दशानन के पुतले को रंग-रोगन किया गया।

HighLights

  1. शाम चार बजे से रात दो बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगी।
  2. सबसे बड़ा रावण दहन कार्यक्रम डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में होगा।
  3. इस कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने की संभावना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दशहरा और दुर्गा विसर्जन के मौके पर गुरुवार शाम को भारी भीड़ उमड़ेगी। शहर के छह से ज्यादा बड़े स्थलों पर रावण दहन और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जिस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शाम चार बजे से रात दो बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रमुख स्थलों में ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी।

सबसे बड़ा आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में

शहर का सबसे बड़ा रावण दहन कार्यक्रम डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में होगा। यहां लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इस आयोजन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसी तरह भाठागांव से मठपारा चौक तक का इलाका भी मुख्य आयोजन स्थल रहेगा। पुलिस का अनुमान है कि इन दोनों स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहेगा।

अन्य स्थानों पर भी भीड़

शंकर नगर चौक, रांवाभाठा बीरगांव, बीटीआइ मैदान शंकर नगर, सप्रे शाला मैदान, समता कालोनी और दलदल सिवनी में भी बड़े पैमाने पर रावण दहन का आयोजन होगा। सभी जगहों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

naidunia_image

यातायात में इस प्रकार किया है बदलाव

ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। जिन सड़कों से आयोजन स्थल जुड़ते हैं, वहां शाम 4 बजे के बाद केवल कार्यक्रम से जुड़े वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश आयोजन समाप्त होने के एक घंटे बाद तक प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने की तैयारी

पुलिस का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे हर साल लंबा जाम लगता है। इस बार भीड़ को देखते हुए रावण दहन समाप्त होने के बाद भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। भनपुरी से आने वाले वाहनों को श्रीनगर और गुढ़ियारी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि शहर से भनपुरी जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से होकर जाएंगे।

शहर में आने वाली गाड़ियों की होगी जांच

1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आईटीएमएस कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। शहर में आने वाली गाड़ियों की जांच होगी, संदेह होने पर गाड़ियों की डिक्की तक खोली जाएगी। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट और रांग साइड चलने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। यह सख्ती रात दो बजे तक जारी रहेगी।

महिला पुलिस-क्राइम ब्रांच की टीम भी अलर्ट

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिस को सादी वर्दी में तैनात किया गया है। पाकेटमारों, लूट और चोरी की घटनाओं पर रोक के लिए विशेष स्क्वाड बनाया गया है। चाकू लेकर घूमने वालों और उपद्रवियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raigarh Pulsar Bike Fire | Heat Causes Blaze; VIDEO

April 21, 2026

कांग्रेस बोली-543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू किया जाए:सांसद रंजीत रंजन ने कहा- परिसीमन के नाम पर बिल टाल रही है भाजपा

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रेलवे ट्रैक पर लाश, ट्रक ने युवकों को कुचला; घर में घुसा तेंदुआ, लू से बचाने बांटे प्याज

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068237
Views Today : 111
Views Last 7 days : 1083
Views Last 30 days : 4184
Total views : 89194
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.