Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rape accused arrested from Odisha | रेप का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार: मेले में मिली लड़की को शादी का झांसा दिया, फोटो वायरल की​​​​​​​, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल – Jashpur News
Breaking News

Rape accused arrested from Odisha | रेप का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार: मेले में मिली लड़की को शादी का झांसा दिया, फोटो वायरल की​​​​​​​, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल – Jashpur News

By adminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5004dad3 e74d 4bf2 af33 94da67a3b5d0 1758694953693
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5004dad3 e74d 4bf2 af33 94da67a3b5d0 1758694953693

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक ने 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

.

घटना 2023 की है, जब पीड़िता अपनी मां के साथ मेले में चूड़ी बेच रही थी। ओडिशा निवासी सुनील रोहिदास (24) ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। शादी का वादा कर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।

10 दिसंबर 2024 को दशहरा नाटक के दौरान आरोपी पीड़िता को सुनसान खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार युवती का शोषण करता रहा। कुछ समय बाद दोनों में विवाद हुआ। 10 सितंबर 2025 को आरोपी ने युवती से मिलने बुलाया।

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की

विवाद बढ़ने पर उसने युवती से मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। आरोपी ने युवती के फेसबुक अकाउंट से उसकी और परिवार की तस्वीरें अभद्र टिप्पणियों के साथ वायरल कर दीं। शिकायत पर तुमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, संपत्ति को नुकसान, लूट, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

ओडिशा से पकड़ाया आरोपी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा स्थित आरोपी के गांव से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। किसी भी महिला के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव… LPG की जगह PNG पर जोर, 70 कॉलोनियों में कनेक्शन शुरू

April 18, 2026

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंबई-गोवा से आईपीएल सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी समेत 7 गिरफ्तार

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट हादसे पर सरकार सख्त, बिलासपुर आयुक्त को मिली जांच की जिम्मेदारी, 30 दिन में मांगी रिपोर्ट

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067667
Views Today : 3
Views Last 7 days : 908
Views Last 30 days : 3944
Total views : 88595
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.