![]()
.
शहर में दशहरा पर्व पर स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन हुआ। शाम करीब 5 बजे रामलीला मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता समेत सभी पात्रों के अभिनय के साथ रामलीला का प्रस्तुतीकरण प्रारंभ हुआ। करीब एक घंटे तक चलने वाले इस मंचन में नगरवासियों और अंचल के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस वर्ष नगर पालिका द्वारा दशहरा उत्सव में तीन अलग-अलग पुतले बनाए गए थे। जिनमें रावण, कुंभकरण और मेघनाथ शामिल थे।
रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम और रावण संवाद दर्शकों के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल बनाता रहा। रावण वध के समय श्रीराम की सेना मंच पर उपस्थित होकर राजा रामचंद्र की जय का उद्घोष करती रही। रामलीला मंचन के पश्चात शाम 6:30 बजे श्रीराम की वेशभूषा में बच्चों ने रावण के पुतले पर अग्नि बाण चलाकर उसका वध किया। इसके साथ ही आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। जय जय श्रीराम के उद्घोष से पूरे मंडी परिसर में गूंज सुनाई दी। रावण वध के बाद मंच पर राम भगवान की आरती उतारी गई और भेंट समर्पित की गई। शाही दशहरा उत्सव को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने मंडी परिसर की विशेष सजावट की। रामलीला मंच के अलावा स्वागत द्वार और बैठक व्यवस्था के लिए अलग मंच एवं टीन शेड का निर्माण किया गया था। दशहरा पर्व के अवसर पर मंडी परिसर में दुकानदारी भी खूब रही। सब्जी, फल, खिलौने और अन्य व्यवसायों के स्टॉल लगाए गए थे।
भारी पुलिस बल तैनात था दशहरा उत्सव में नगरवासियों और ग्रामीणों की भागीदारी रही। इस आयोजन ने नगर पालिका और प्रशासन के समन्वित प्रयास से बेमेतरा में दशहरे की परंपरा को और सजीव और भव्य रूप प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पार्षद गौरव साहू, चांदनी रोशन दत्ता, कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर पालिका के सीएमओ, एसडीएम बेमेतरा प्रकाश भारद्वाज, तहसीलदार, थाना प्रभारी और एसडीओपी कौशिल्या साहू के निर्देशन में पूरे मंडी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
<
