बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रामानुजगंज के कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर परिसर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा, रामानुजगंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के अनेक साधकों ने आहुति अर्पित कर विश्व शांति और मानव
.
योग कक्षा की संचालिका आरती वाजपेई ने बताया कि पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा की गतिविधियां केवल रामानुजगंज तक सीमित नहीं हैं। मध्य प्रदेश के अशोक नगर, ग्वालियर और भोपाल में भी ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं भी उपलब्ध हैं।
प्रतिदिन सैकड़ों साधक इन कक्षाओं से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा और विशेष पर्वों पर हवन-यज्ञ का आयोजन संस्था की एक प्रमुख विशेषता बन चुका है।



हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र के साथ दी आहुति
हवन कार्यक्रम में आरती-ज्ञानेंद्र वाजपेई, सिमी गुप्ता, सोनिया ओइमा, ममता ठाकुर, रामावतार कश्यप, अमित जायसवाल (पुत्री नीतिज्ञा सहित), अरविंद दुबे, संतोष गुप्ता, अनूप गुप्ता (पुत्री खुशी सहित), प्रमोद केसरी, बृजेश केसरी, प्रेम गुप्ता, अलोकिक गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, अभिषेक जायसवाल और अविनाश गुप्ता सहित कई श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र के साथ आहुति दी।
अध्यक्षा करुणा दीदी के मार्गदर्शन में यह योग कक्षा प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 7:15 बजे तक निःशुल्क संचालित की जाती है। इसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में नियमित रूप से भाग लेते हैं और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

योग के साथ वृक्षारोपण, रक्तदान और स्वच्छता अभियान का आयोजन
समिति द्वारा योग के साथ-साथ वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्य भी समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। अंत में संचालिका आरती वाजपेई ने नगरवासियों से इस निःशुल्क योग अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ का संदेश देते हुए स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अपनाने की अपील की।
<
