.
अंचल के सभी स्कूलों में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार और जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बलौदाबाजा -भाटापारा के मार्गदर्शन में 7 दिसंबर (रविवार) को उल्लास मध्य भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रेरक रैली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत अंचल के विभिन्न गांवों – कोकड़ी, रिसदा, पुरान, ठेलकी, खम्हरिया, चांपा, सैहा, गितकेरा, चुचररूंगपुर, सरसेनी, गुमा, पौंसरी, सेम्हराडीह, चंडी, पिपराही, सरकीपार, ढनढनी, खैरवारडीह, और भरूवाडीह में छात्र-छात्राओं द्वारा गली-गली रैली निकाली गई। रैली के दौरान, पीले चावल के साथ पात्र परीक्षार्थियों के घर-घर दस्तक दी गई और शिक्षकों ने उन्हें महापरीक्षा के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया। शिक्षकों ने परीक्षा के नाम, तिथि और समय सारिणी सहित प्राधिकरण द्वारा प्रिंटेड नेवता-पाती (आमंत्रण पत्र) परीक्षार्थियों को वितरित किया।
<
