Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rally in Kanker against religious conversion | धर्मांतरण के विरोध में कांकेर में रैली: सर्व समाज ने जबरन धर्म परिवर्तन पर सख्त कार्रवाई की मांग, सरकार को हस्तक्षेप के लिए ज्ञापन सौंपा – Kanker News
Breaking News

Rally in Kanker against religious conversion | धर्मांतरण के विरोध में कांकेर में रैली: सर्व समाज ने जबरन धर्म परिवर्तन पर सख्त कार्रवाई की मांग, सरकार को हस्तक्षेप के लिए ज्ञापन सौंपा – Kanker News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
42407662 b0ee 4fcf 9029 562730b96341 1765725428321
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर में धर्मांतरण के विरोध में रविवार को सर्व समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। सनातन संस्कृति और आदिवासी आस्था की रक्षा की मांग करते हुए, हजारों की संख्या में लोगों ने एक विशाल रैली निकाली। यह रैली नरहरदेव स्कूल से शुरू होकर मेला भा

.

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि लालच, दबाव और डर के माध्यम से कराए जा रहे अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध है।

कांकेर में धर्मांतरण के खिलाफ रैली

कांकेर की सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग एकजुट हुए। विभिन्न समुदायों और समाजों के सदस्यों ने धर्मांतरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान ‘सनातन संस्कृति की रक्षा हो’ और ‘आदिवासी आस्था का सम्मान हो’ जैसे नारे प्रमुखता से लगाए गए।

रैली के समापन के बाद मेला भाटा मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जहां समाज के वरिष्ठों ने धर्मांतरण की गतिविधियों पर गंभीर आरोप लगाए।

26d9e083 d7d4 4a7a 8197 d25eae6fc70d 1765725428323

ईश्वर कावड़े ने कहा- आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन

ईश्वर कावड़े ने कहा कि यह आंदोलन उन ताकतों के खिलाफ है जो भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने इसे हमारी संस्कृति और पहचान पर सीधा हमला बताते हुए सरकार से इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।

अवैध चर्चों और जबरन धर्मांतरण पर सख्त कार्रवाई की मांग

कमल किशोर कश्यप ने जोर दिया कि यह मामला अब सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ रहा है। उन्होंने अवैध रूप से संचालित चर्चों और प्रार्थना स्थलों की तत्काल जांच तथा दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डर या लालच से धर्मांतरण स्वीकार्य नहीं होगा।

रैली के समापन पर, सर्व समाज की ओर से राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने, अवैध चर्चों पर सख्त कार्रवाई करने और आदिवासी धार्मिक स्थलों व परंपराओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस विशाल जन आंदोलन के बाद क्या कदम उठाती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.