बालोद| छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना पर स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा हो
.
समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवरसिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू व सदस्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
<
