राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 के लिए ‘राजनांदगांव पैंथर्स’ टीम की टी-शर्ट लॉन्च की गई। इस अवसर पर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया।
.
शनिवार रात आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कलेक्टर जितेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि धैर्य, कड़ी मेहनत और भाग्य के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सीसीपीएल को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
कलेक्टर ने जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।



पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में खेल जगत और राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। इनमें 20 सूत्री क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी, सचिव योगेश बागड़ी और प्रसिद्ध पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान शामिल थे।
राजनांदगांव पैंथर्स की टीम ‘खेले बढ़िया – छत्तीसगढ़िया’ के नारे के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। टीम 2025 में संयुक्त विजेता रह चुकी है, और इस बार भी उसका लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है।
टी-शर्ट लॉन्च के इस रंगारंग कार्यक्रम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजनांदगांव के सभी पदाधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। सभी ने करतल ध्वनि से टीम का उत्साहवर्धन किया और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।
<
