छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में गणेश उत्सव की 35 झांकियों ने निकाला नगर भ्रमण, ‘कांतारा’ थीम रही आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार रात गणेश उत्सव की 35 भव्य झांकियों का नगर भ्रमण हुआ। इन झांकियों में दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक दिखाती ‘कांतारा’ थीम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने के लिए शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

डीजे, भजनों और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच पूरा शहर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। झांकियों का नगर भ्रमण रात 8 बजे गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ।

दरअसल, झांकियां 25 सितंबर को निकलनी थीं, लेकिन तेज बारिश के कारण समितियों ने कार्यक्रम टाल दिया था। मौसम साफ होने के बाद शनिवार रात झांकियां निकाली गईं।

गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ नगर भ्रमण झांकियां गुरुद्वारा चौक से निकलकर महाकाल चौक, सिनेमा लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग और गंज लाइन होते हुए नंडई की ओर गईं।

झांकियों में पौराणिक और धार्मिक कथाओं के साथ अलग-अलग विषयों को दिखाया गया। दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित ‘कांतारा’ थीम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

शहर में लोगों की भीड़ दिनभर बारिश नहीं होने और मौसम साफ रहने से झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। राजनांदगांव शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग पहुंचे। डीजे, भजनों और झांकियों की रोशनी से शहर में गणेश उत्सव का माहौल नजर आया।

झांकियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 800 पुलिस जवान तैनात किए गए थे। हर झांकी के साथ पुलिस की एक टीम भी चल रही थी।

कलेक्टर जितेंद्र यादव और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। निगम आयुक्त, तहसीलदार, एसडीएम शाहिद समेत अन्य अधिकारियों ने भी शहर का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button