Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur… Thieves cut and took away paddy from farmer’s field | रायपुर…किसान के खेत से धान काटकर ले गए चोर: आधा हेक्टेयर में लगा था 10 क्विंटल से ज्यादा धान, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में – Raipur News
Breaking News

Raipur… Thieves cut and took away paddy from farmer’s field | रायपुर…किसान के खेत से धान काटकर ले गए चोर: आधा हेक्टेयर में लगा था 10 क्विंटल से ज्यादा धान, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में – Raipur News

By adminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qnvcdg1763359691 1764596961
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का समय चल रहा है। सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल कीमत में धान खरीद रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र स्थित कुंरा नगर पंचायत में महिला किसान अनिता संबर के खेत से चोरों ने धान की फसल को खेत से काटकर

.

महिला किसानों ने मामले की शिकायत धरसीवां पुलिस से की है। धरसीवां पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच कर रही है। शिकायतकर्ता महिला किसान ने पुलिस को बताया, कि वो महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली महिला किसान, जो वर्तमान में नगरपंचायत कुंरा (तहसील धरसींवा) में स्थित अपने ससुराल पक्ष की जमीन पर खेती करती हैं।

धरसीवां थानाक्षेत्र स्थित किसान की जमीन।

धरसीवां थानाक्षेत्र स्थित किसान की जमीन।

यह जमीन पहले उनके बड़े ससुर स्व. मन्नू संबर, स्व. हेमेंद्र संबर और चाचा ससुर राजेंद्र संबर के नाम थी। नामांतरण के बाद यह भूमि परिवार के सदस्यों राजेंद्र संबर, आशा मन्नू संबर, पूजा संबर, आरती संबर, प्रकाश संबर, रूखमणी संबर, कविता संबर और नीलम संबर के नाम दर्ज है।

महिला किसान ने बताया कि वर्ष 2003 में ग्राम कुंरा के संतू लाल कोशले और उसके परिवार ने जमीन दो साल के लिए बटाई में ली थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी वे जबरन कब्जा जमाकर खेती करते रहे। वर्ष 2025 में सीमांकन के बाद उन्हें वैध कब्जा मिला और उन्होंने खरीफ की फसल बोयी।

महिला किसान के खेत में अस्त व्यस्त पड़ा हुआ पैरावट।

महिला किसान के खेत में अस्त व्यस्त पड़ा हुआ पैरावट।

महिला किसान बीते दिनों धान की कटाई के लिए खेत पहुंचीं, तो संतू कोशले, उसकी पत्नी कमला, बेटी सविता और अन्य परिजनों ने एकजुट होकर उन्हें कटाई से रोकने की कोशिश की। आरोपियों की शिकायत करने के लिए महिला किसान धरसीवां थाना पहुंची।

इसी बीच मौका पाकर आरोपियों ने उनके धान की फसल को हार्वेस्टर से काटकर ट्रैक्टर क्रमांक CG04 QK 8805 में भरकर अपने घर ले जाने का आरोप है। महिला किसान ने सभी आरोपियों के खिलाफ धान चोरी और बाधा उत्पन्न करने की कार्रवाई की मांग की है। धरसींवा पुलिस के अधिकारियों ने केस दर्ज करके मामले की जांच करने की पुष्टि की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

June 13, 2026

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073850
Views Today : 417
Views Last 7 days : 1305
Views Last 30 days : 6167
Total views : 97729
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.