Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Stranger Party Cancelled | Bajrang Dal Protest Event Organizer
Breaking News

Raipur Stranger Party Cancelled | Bajrang Dal Protest Event Organizer

By adminApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 25t210943322 1777131556
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ के आयोजन की तैयारी की जा रही थी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार 26 अप्रैल को ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ के आयोजन की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि पंजाब की एक इवेंट कंपनी इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली थी।

.

इवेंट कंपनी के कुछ सदस्यों ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में आयोजन से जुड़ी पूरी जानकारी बताए बिना ही बुकिंग कर ली थी, जब कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की सही जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और आयोजन करने से साफ मना कर दिया।

नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन रद्द किए जाने के बाद भी सोशल मीडिया में कार्यक्रम का प्रचार तेजी से जारी है। इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल ने इसका विरोध किया है।

साथ ही आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वीडियो में युवतियां नाचते हुए और लड़कों से मुलाकात करते दिख रही हैं।

वीडियो में युवतियां नाचते हुए और लड़कों से मुलाकात करते दिख रही हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां नाचते हुए और लड़कों से मुलाकात करते दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी चल रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज लिखा है, जिसमें बताया गया है, कि ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार यह इवेंट न्यू राजेंद्र नगर स्थित नुक्कड़ कैफे में आयोजित किया जाना था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर में अनजान लड़के-लड़कियों को बुलाकर पार्टी कराने की बात लिखी गई थी।

पोस्टर में एंट्री फीस और इवेंट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी गई थीं। बताया जा रहा है कि पंजाब की किसी इवेंट कंपनी ने कॉल करके इस कार्यक्रम के लिए वेन्यू बुक किया था।

स्ट्रेंजर पार्टी में स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग यानि कुछ मिनट बात करके पार्टनर बदलना।

स्ट्रेंजर पार्टी में स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग यानि कुछ मिनट बात करके पार्टनर बदलना।

क्या होती है स्ट्रेंजर पार्टी ?

‘स्ट्रेंजर पार्टी’ या ‘Stranger Meetup Party’ ऐसा इवेंट होता है, जिसमें एक-दूसरे को नहीं जानने वाले लोग शामिल होते हैं। इसका मकसद नए लोगों से मिलना, दोस्ती करना, नेटवर्किंग करना या मनोरंजन करना बताया जाता है।

इसमें स्पीड मीटिंग/स्पीड डेटिंग यानि कुछ मिनट बात करके पार्टनर बदलना। आइस-ब्रेकिंग गेम्स, डांस, म्यूजिक समेत अन्य आयोजन होते है। इस तरह के आयोजनों में थीम बेस्ड एंट्री होती है। एंट्री सिंगल्स, कपल्स या ग्रुप में होती है। आयोजन में लड़के-लड़कियों के लिए अलग फीस रखा जाता है।

‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का आयोजन करने वाले लोगों द्वारा सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का आयोजन करने वाले लोगों द्वारा सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

बजरंग दल बोला- लव जिहाद को नहीं बढ़ने देंगे

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद बजरंग दल ने विरोध शुरू किया है। बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि इस तरह के आयोजनों की आड़ में लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

short
normal text quote 1777170506

न्यूड-पार्टी आयोजन से पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई

17 सितंबर 2025 को रायपुर पुलिस ने न्यूड पार्टी आयोजन करने वाले अपरीचित क्लब पर भी कार्रवाई की थी। इस आयोजन को करने वाले लोगों ने फार्म हाउस बुक किया था। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की एंट्री फीस 40 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक रखी गई थी।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि संदिग्ध गतिविधियों वाले किसी भी आयोजन को परमिशन नहीं दी जाएगी। जो भी व्यक्ति या संस्था मनाही के बाद आयोजन करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

17 सितंबर 2025 को रायपुर पुलिस ने न्यूड पार्टी आयोजन करने वाले अपरीचित क्लब पर भी कार्रवाई की थी।

17 सितंबर 2025 को रायपुर पुलिस ने न्यूड पार्टी आयोजन करने वाले अपरीचित क्लब पर भी कार्रवाई की थी।

…………………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में ‘न्यूड-पार्टी’…40 हजार से 1 लाख एंट्री फीस: हाइपर क्लब से प्रमोशन, SS फार्म-हाउस में इवेंट, बिना कपड़े के आने वाले थे 21 युवक-युवतियां

‘न्यूड-पार्टी’ मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

‘न्यूड-पार्टी’ मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर्स हाउस और पूल पार्टी केस का खुलासा हो गया है। रायपुर के 7 आरोपियों ने मिलकर न्यूड पार्टी की स्क्रिप्ट लिखी। 21 सितंबर को आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार किया। लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074949
Views Today : 29
Views Last 7 days : 2675
Views Last 30 days : 9095
Total views : 103037
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.