NSUI ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर रायपुर में गुरुवार को सीएम हाउस का घेराव किया। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे थे, महिला थाना चौक के पास बने मंच में सभी इकट्ठे हुए और घेराव के लिए निकले।
.
आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास 4 लेयर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शनकारी जब बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। आरोप है कि NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों पर डंडे फेंके।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NSUI के छात्र बड़े वोट से चुनाव जीतेंगे, इस डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे, सरकार से लड़ने के लिए संघर्ष करो।
देखिए प्रदर्शन की ये तस्वीरें-

कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव को उठाया, प्रदर्शन के दौरान नीचे लेटे रहे NSUI नेता।

बैरिकेडिंग तोड़ कर सीएम हाउस घेरनेक के लिए आगे बढ़े थे कार्यकर्ता।

प्रदर्शन के दौरान मंच पर एक साथ दिखे NSUI और कांग्रेस नेता।

बुलडोजर पर सवार होकर NSUI कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया।

आप आइए और सत्ता को चुनौती दीजिए- विनोद जाखड़
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा- 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बना। उसके बाद राष्ट्रीय महासचिव बना। फिर राजस्थान NSUI का अध्यक्ष बना और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मुझे बनाया गया।
मेरे मां बाप मजदूरी करते हैं। जिनके परिवार के लोग दूर-दूर तक राजनीति में नहीं है, कांग्रेस पार्टी उन्हें भी मौका देती है। राहुल गांधी चाहते हैं आप लोग भी आए और इस सत्ता को चुनौती दें।
जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे- देवेंद्र यादव
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- विनोग जाखड़ जेल गए तो राहुल गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। आप जेल जाकर लड़ो, राहुल गांधी आपको भी देख रहे हैं। आने वाले समय में विधायक-सांसद बनोगे, अपना सपना साकार करोगे। ………………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का CM हाउस घेराव:बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से झूमाझटकी; देवेंद्र यादव बोले- जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे

बैरिकेडिंग तोड़ कर सीएम हाउस घेरने आगे बढ़े थे कार्यकर्ता।
रायपुर में आज (7 मई) NSUI ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, महिला थाना चौक के पास बने मंच में सभी इकट्ठे हुए और घेराव के लिए निकले। पढ़ें पूरी खबर
<
