Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Manisha Goswami Suicide Video; Husband | Domestic Violence | रायपुर में सुसाइड से पहले महिला का VIDEO: रो-रोकर बोली-पति पीटता है,10 महीने सुकून से नहीं रही,सास-ससुर-देवर प्रताड़ित करते हैं; फंदे से लटकी मिली थी – Chhattisgarh News
Breaking News

Raipur Manisha Goswami Suicide Video; Husband | Domestic Violence | रायपुर में सुसाइड से पहले महिला का VIDEO: रो-रोकर बोली-पति पीटता है,10 महीने सुकून से नहीं रही,सास-ससुर-देवर प्रताड़ित करते हैं; फंदे से लटकी मिली थी – Chhattisgarh News

By adminOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 62 1761275935
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुसाइड से पहले महिला ने 1 मिनट का वीडियो बनाया।

रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मनीषा गोस्वामी की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। फांसी लगाने से पहले मनीषा ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति, देवर और सास-ससुर पर लगातार प्रताड़ित

.

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सुसाइड से पहले पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति कमरे से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी थी। उसके हाथ में कटने के निशान भी थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनीषा गोस्वामी ने रोते-रोते वीडियो बनाया और अपने सुसराल वालों पर आरोप लगाया।

मनीषा गोस्वामी ने रोते-रोते वीडियो बनाया और अपने सुसराल वालों पर आरोप लगाया।

अब पढ़े वीडियो में मनीषा ने क्या बोला

मनीषा गोस्वामी ने सुसाइड से पहले 1 मिनट का वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने जीवन से तंग आने की बात बोली थी। वायरल वीडियो में मनीषा बोलते हुए दिख रही है कि मेरा पति, देवर, सास और ससुर सब मिलकर प्रताड़ित कर रहे है। मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं रह गया है।

मैं चार बहनों में बड़ी हूं और मेरे पापा इकलौते कमाने वाले है। मेरे पास मरने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। मैं सब छोड़कर जा रही हूं। मेरा पति मेरे ऊपर दो बार हाथ उठाया है।

वो मेरे लिए झूठ बोलता है। मेरी सास अपने बेटे की तरफदारी करती है। 25 जनवरी को मेरी शादी हुई है। 10 महीने में 10 दिन भी सुकून से नहीं रही हूं। इन सबके लिए जिम्मेदार मेरा पति, देवर और सास ससुर है।

मृतिका के पिता ने सुसराल वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतिका के पिता ने सुसराल वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ससुर ने थाने में दी सूचना

डीडी नगर थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना बुधवार (22 अक्टूबर) की है। मृतिका के ससुर ने घटना की सूचना थाने में दी थी। सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने की बात पर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद उनका बेटा आशीष गोस्वामी अपने कमरे से नीचे आ गया। कुछ देर बाद जाकर देखा तो उसकी बहू मनीषा ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। मनीषा के हाथ में कटने का निशान भी था। घटना की जानकारी ससुर ने पुलिस के साथ मायके पक्ष वालों को भी दी थी।

डीडी नगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

डीडी नगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

सुसाइड के बाद मनीषा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म में गुरुवार (23 अक्टूबर) को वायरल हुआ। जिसके बाद मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय से पति और ससुर परेशान कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने कई बार दामाद को समझाने की कोशिश की लेकिन उसका रवैया नहीं बदला। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

…………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

बिलासपुर में तीज-पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत:कमरे में फांसी पर लटकी मिली लाश, परिजन बोले- ससुरालवालों ने मारकर फंदे पर लटकाया

पिता ने कहा- सुसाइड नहीं ये हत्या का केस है।

पिता ने कहा- सुसाइड नहीं ये हत्या का केस है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीज पर्व के दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद विवाहिता महिला की लाश कमरे में फंदे पर लटकती मिली। महिला के पिता का आरोप है कि उसके पति और ससुरालवालों ने उसे मारकर फांसी पर लटका दिया है। अब इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.