रायपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी रायपुर में बम बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। विनय बीरगांव निगम के महापौर और पार्षद का रिश्तेदार है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रावाभाठा इलाके में 7 मई को एक संदिग्ध युवक के पास पिस्टल और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला था। सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा था।
जांच के दौरान टीम को लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी सामग्री मिलने की पुष्टि हुई। मौके से बैटरी, दो बोतल केमिकल, वायर और डेटोनेटर जब्त किए गए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचीथी।
फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी विनय देवांगन फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि वह बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था और उसके साथ इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
महापौर का रिश्तेदार बताया जा रहा आरोपी
गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन बीरगांव नगर निगम के महापौर और पार्षद का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
……………………………..
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर में घर से मिला बम बनाने का रॉ-मटेरियल:एयरगन-बैटरी-कैमिकल बरामद, मितानिन के घर परिचित ने छोड़ा; कांग्रेस नेता के साले पर शक

रायपुर में घर से बम बनाने का रॉ-मटेरियल मिला था।
रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान मिला है। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम वार्ड नंबर-13 में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…

<
