बालोद| जिला अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है, इसके बावजूद कई डॉक्टर और स्टाफ आधे घंटे देरी से पहुंचते हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं, लेकिन डॉक्टरों के देर से आने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इससे खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को अधिक परेशानी होती है।
<
