टॉप न्यूज़

Raipur Local Holiday List 2026



सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार ये स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों के लिए लागू नहीं होंगे

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। ये अवकाश शासन के अधीन संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।

.

जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाएगी।

बैंक और कोषालयों पर लागू नहीं होगा अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार ये स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों के लिए लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में सामान्य कार्य जारी रहेगा।

शासकीय कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश के अनुसार रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में उक्त तिथियों पर स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत घोषित किए गए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button