रायपुर के सदर बाजार स्थित एक सराफा कारोबारी के यहां करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोने के जेवर गबन का मामला सामने आया है।
.
कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा सुरेश भंसाली बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला
कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली ने पुलिस को बताया कि वे सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं।
उनकी दुकान में पिछले 16 साल से सूरज साहू नाम का कर्मचारी काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।
9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को तय स्थान पर रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच में कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला।

कोतवाली पुलिस केस दर्ज करके मामले में जांच कर रही है।
कारोबारी ने बताया कि दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से चोरी गए सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा
कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया, कि कारोबारी की शिकायत पर उसके कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामलें में जांच की जा रही है।
<
