Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन:सोना-चांदी के महंगाई को लेकर जताया विरोध, भाजपा सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे
Breaking News

रायगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन:सोना-चांदी के महंगाई को लेकर जताया विरोध, भाजपा सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
congres pradarshan 1779200817
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



congres pradarshan 1779200817
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस का तीन दिनों तक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया था। आज तीसरे दिन कांग्रेसियों ने सोना-चांदी के महंगाई और केन्द्र सरकार की गलत नितियों से बढ़ते महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। मंगलवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी से काफी संख्या में कांग्रेस कार्यक्रर्ता सुभाष चौक पहुंचे। जहां उन्होंने सोनी-चांदी के बढ़ते दामों और मोदी सरकार द्वारा एक वर्ष तक सोना न खरीदने के आह्वान को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ सोना चांदी के बढ़ते कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए स्लोगन लिखे तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान सोना चांदी के बढ़ते दामों पर लोगों और सराफा व्यवसायियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया ली गई। जिस पर जनता ने सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, खाद्य सामग्री समेत अन्य आवश्यक उपयोग की वस्तुओं के दामों की बढ़ोतरी को चिंताजनक बताया।
जनता के प्रति कोई सरोकार नहीं
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि 2014 के पहले वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का दौर विकराल स्थिति पर था। उसके बाद भी कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने खाद्य, पेट्रोल-डीजल गैस समेत सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित कर स्थिर बनाए रखने में आर्थिक प्रबंधन कुशल तरीके से किया था। जब से केंद्र में मोदी सरकार आसीन हुई तब से खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल, गैस समेत सभी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। जनता त्रस्त हो रही है और सरकार में जनता के प्रति कोई सरोकार दिखाई नहीं दे रहा है।
महंगाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि सोना चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम परिवारों, खासकर विवाह व सामाजिक जरुरतों से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाए। सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल गैस व आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कीमतों पर राहत देते हुए उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। ताकि आम नागरिक को राहत मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा पुलिस तक तत्काल पहुंचेगा:बिलासपुर पुलिस ने 110 होटल संचालकों को 'समाधान ऐप' का इस्तेमाल करना सिखाया

May 19, 2026

नाबालिग को शादी का झांसा दे भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म

May 19, 2026

धमतरी में वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट घेराव कर कार्रवाई की मांग,टीम पर बर्बरता और महिलाओं से मारपीट के आरोप

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071107
Views Today : 155
Views Last 7 days : 1842
Views Last 30 days : 4196
Total views : 92961
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.