Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Hawala Scam | 35 Lakh Duped Using Fake Note Trick
Breaking News

Raipur Hawala Scam | 35 Lakh Duped Using Fake Note Trick

By adminApril 14, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 40 1776133781
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आधा नोट दिखाकर हवाला का पैसा ले गया ठग। (AI से बनाई गई तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से 35 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी “आधा नोट” ट्रिक का इस्तेमाल कर हवाला की रकम लेकर भाग गए। जब कर्मचारी ने अपने मालिक को नोट का फोटो खींचकर भेजा, तो नंबर फर्जी निकले।

.

वारदात की शिकायत के बाद पुलिस में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, हवाला एंगल सामने आने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने भी पैसों के सोर्स की जांच शुरू कर दी है। रायपुर में हर दिन 30 करोड़ का हवाला कारोबार हो रहा है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।

सालभर पहले पुलिस ने हवाला का पैसा जब्त किया था। (फाइल फोटो)

सालभर पहले पुलिस ने हवाला का पैसा जब्त किया था। (फाइल फोटो)

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मूलतः मुंबई निवासी करण शर्मा एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। अपने मालिक के कहने पर 11 अप्रैल को रायपुर पहुंचा था। उसके मालिक का हवाला कारोबार भी बताया जा रहा है। करण को रायपुर में एक व्यापारी से 35 लाख रुपए कैश लेना था। जिसे बाद में दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाना था।

करण तय स्थान पर पहुंचा, जहां पहले व्यापारी ने आधा नोट दिखाया। नोट के सीरियल नंबर का मिलान करने के बाद उसने 35 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद उसने अपने मालिक को इसकी जानकारी दी। मालिक ने उसे वहीं रुकने को कहा और बताया कि यह पैसे दूसरे व्यापारी को देना है।

पहले सौदे में असली नोट, दूसरे में निकला फर्जी

कुछ ही देर बाद करण के पास दूसरे व्यापारी का फोन नंबर और नोट का सीरियल नंबर आया। उसने फोन किया तो उसे वीआईपी तिराहा स्थित श्रीराम मंदिर के पास बुलाया गया। वहां एक व्यक्ति ने उसे आधा नोट दिखाया। सीरियल नंबर मैच करने के बाद करण ने बिना शक किए 35 लाख रुपए उसे दे दिए।

जब करण ने उस आधे नोट की फोटो खींचकर अपने मालिक को भेजा, तब पता चला कि, नोट का नंबर फर्जी है। वह असली सौदे से मेल नहीं खाता है। इसके बाद करण को समझ आया कि, वह ठगी का शिकार हो चुका है।

थाने में शिकायत, CCTV में दिखा संदिग्ध

पीड़ित ने घटना की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध कैद हुआ है। साथ ही जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

IT विभाग भी करेगी जांच

पुलिस ने हवाला कारोबारी के साथ हुई घटना की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी है। आईटी विभाग ने पैसों की सोर्स को लेकर जांच शुरू कर दी है। लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी व्यापारी से मांगी गई है।

रायपुर में पहले भी हवाला का पैसा पकड़ा जा चुका है।

रायपुर में पहले भी हवाला का पैसा पकड़ा जा चुका है।

रायपुर में हर दिन 30 करोड़ का हवाला

हवाला कारोबारी से जुड़े लोगों के अनुसार, रायपुर में हर दिन 30 करोड़ का हवाला कारोबार हो रहा है। रायपुर से मुंबई-झारखंड पैसे भेजने की डिमांड ज्यादा है। इस पैसे को भेजने के एवज में 1 लाख रुपए (एक पेटी) भेजने पर 1500 से 2000 रुपए कमीशन फिक्स है।

हवाला का कारोबार रायपुर से विदेशों तक हो रहा है। हवाला कारोबार से जुड़े लोग दुबई, श्रीलंका और नेपाल में भी पैसे ट्रांसफर करने का दावा भी करते हैं।

image 2025 09 21t022154904 1758401488
image 2025 09 20t215925636 1758385770

ED की जांच में हो चुकी हवाला की पुष्टि

ED के अफसरों ने जांच के बाद अपनी चार्जशीट में महादेव बुक का पैसा अफसरों तक पहुंचने में हवाला होने की पुष्टि की थी। पुलिस के हत्थे चढ़े पुलिसकर्मियों ने इस बात को कबूला है कि, रायपुर और दुर्ग के हवाला कारोबारियों के माध्यम से विदेशों से पैसा आता था। ये पैसा अफसरों और राजनेताओं तक पहुंचता था। इस पैसों को इधर से उधर पहुंचाने में कई कुरियर बॉय काम करते थे।

3azo56 1758425139
in5z26 1758428508

…………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया…VIDEO: हवाले का पैसा ठिकाने लगाने से पहले जब्त; 15 इलाकों में चल रहा अवैध कारोबार

रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया।

रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया है। जांच में पता चला है कि पूरा पैसा हवाले का था। रायपुर के ही रहने वाले मिलन शर्मा (25) जो पेशे से कलेक्शन एजेंट है। वह शुक्रवार रात (27 फरवरी) अलग-अलग इलाकों के कारोबारियों से पैसे कलेक्ट कर समता कॉलोनी पहुंचा था। साइबर पुलिस ने उसे वहीं पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर

April 21, 2026

गरियाबंद में प्रगणकों को लू से बचाने बांटे गए प्याज:फील्ड प्रैक्टिकल से पहले टॉवेल दिया गया और नींबू पानी पिलाया गया

April 21, 2026

पेड़ से टकराकर जली बोलेरो, यात्री कूदे:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण हादसा, समय रहते बची जान

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068205
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1050
Views Last 30 days : 4151
Total views : 89161
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.