Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Fraud Case | Tyre Supplier Duped Rs 2.17 Lakh Online
Breaking News

Raipur Fraud Case | Tyre Supplier Duped Rs 2.17 Lakh Online

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f2yn4p 1776062377
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी को टायर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 2.17 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई।

.

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

image 2026 04 13t121247850 1776062564

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

कबीर नगर निवासी जोगिंदर पाल सिंह नंदा ने पुलिस को बताया कि उनकी टाटीबंध इलाके में टायर की दुकान है। 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:17 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को एमआरएफ कंपनी से जुड़ा कर्मचारी बताया और कम कीमत में टायर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। सस्ती दर सुनकर कारोबारी ने टायर खरीदने में रुचि दिखाई।

शुरुआत में आरोपी ने एडवांस भुगतान की मांग की, लेकिन कारोबारी ने पहले माल मंगवाने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने टायर दुकान तक भिजवा दिए। माल पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने बताए बैंक खाते में पैसे जमा करने के लिए कहा। भरोसा होने पर कारोबारी ने सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) के जरिए चार बार में कुल 2,17,500 रुपए जमा कर दिए।

q762rg 1776062433

‘अनन्या ट्रेडर्स’ के खाते में जमा की गई राशि

राशि HDFC बैंक के ‘अनन्या ट्रेडर्स’ नाम के खाते में जमा की गई। भुगतान के तुरंत बाद जब टायर उतारे जा रहे थे, तब गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि उसके मालिक को अब तक कोई भुगतान नहीं मिला है। यह सुनकर कारोबारी के होश उड़ गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी अन्य सप्लायर से टायर मंगवाकर दुकान तक भिजवाए थे और खुद फर्जी खाते में पैसे डलवा लिए। बाद में असली सप्लायर भी दुकान पहुंच गया और अपने टायर वापस मांगने लगा। विवाद के बाद कारोबारी को टायर लौटाने पड़े, लेकिन जमा की गई रकम ठग के पास ही रह गई।

आमानाका पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।

आमानाका पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित खाते जिसमें पैसा ट्रांसफर किया है, उसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076527
Views Today : 409
Views Last 7 days : 3819
Views Last 30 days : 11624
Total views : 106624
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.