टॉप न्यूज़

Surajpur SECL Survey Protest | Madannagar Land Acquisition Controversy


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के मदननगर गांव में SECL के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के लिए पहुंचे सर्वे दल का ग्रामीणों ने विरोध किया। हंगामे के बीच एक सर्वेयर ग्रामीणों के बीच घिर गया, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

.

SECL की टीम भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत सर्वे के लिए गांव पहुंची थी। ग्रामीणों ने खेती के समय बिना सहमति और पर्याप्त जानकारी के सर्वे कराने पर नाराजगी जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

तनाव बढ़ने पर पहुंची पुलिस

विरोध के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ कर्मचारी मौके से लौट गए, जबकि एक सर्वेयर ग्रामीणों के बीच फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति पर नियंत्रण पाया।

क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है। प्रशासन, SECL और ग्रामीणों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उनकी सहमति और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button