Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur 10th Topper Aditya Basu: Online Study Strategy
Breaking News

Raipur 10th Topper Aditya Basu: Online Study Strategy

By adminApril 30, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 114 1777519429
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आदित्य की इस सफलता को लेकर दैनिक भास्कर ने उनसे खास बातचीत की।

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। रायपुर के प्रयास गवर्नमेंट बॉयज रेजिडेंशियल स्कूल के आदित्य बसु ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्हें 600 में 591 अंक मिले, यानी 98.50 प्रतिशत नंबर आए हैं।

.

आदित्य मूल रूप से राजनांदगांव के रहने वाले हैं। फिलहाल वह रायपुर में स्कूलिंग के अलावा प्राइवेट कोचिंग संस्थान में JEE की तैयारी कर रहे हैं। इस सफलता को लेकर दैनिक भास्कर डिजिटल ने उनसे खास बातचीत की और अपने पढ़ने की स्ट्रेटजी और भविष्य के सपने को बताया।

उन्होंने कहा कि टॉपिक की डीप लर्निंग जरूरी है, जिससे टॉपिक का कांसेप्ट क्लियर हो जाएगा। साथ ही लेट नाइट पढ़ाई को लेकर आदित्य ने कहा कि रात 1 बजे के बाद मेमोरी में चीजें लाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि खुद पर कंट्रोल हो, तभी ऑनलाइन स्टडी प्लेटफॉर्म बेहतर होगा।पढ़िए इस रिपोर्ट में आदित्य ने और क्या कुछ कहा…

दैनिक भास्कर डिजिटल ने 10वीं के टॉपर आदित्य से खास बातचीत की।

दैनिक भास्कर डिजिटल ने 10वीं के टॉपर आदित्य से खास बातचीत की।

आदित्य ने अपने पढ़ने की स्ट्रेटजी और भविष्य के सपने को बताया।

आदित्य ने अपने पढ़ने की स्ट्रेटजी और भविष्य के सपने को बताया।

गणित के टीचर ने कहा कि आदित्य से कोई भी सवाल में पहले जवाब की अपेक्षा रहती थी।

गणित के टीचर ने कहा कि आदित्य से कोई भी सवाल में पहले जवाब की अपेक्षा रहती थी।

सवाल- 10वीं में टॉप करने पर कैसा महसूस कर रहे हैं?

जवाब- मुझे बहुत खुशी है, लेकिन मेरे से ज्यादा स्कूल के टीचर और पेरेंट्स खुश हैं। मुझे उम्मीद थी कि अच्छे परिणाम आएंगे। मुझे मेरी मेहनत का फल मिला है।

सवाल- आपकी पढ़ाई को लेकर क्या रणनीति थी?

जवाब- मैं अपने गोल्स बनाकर पढ़ाई करता था। सामान्य तौर पर स्टूडेंट रविवार के दिन छुट्टी मनाते हैं, लेकिन मैं पढ़ाई करता था। आगे भी मैं ऐसे ही करूंगा। रोज 8 घंटे की क्लास के बाद जो समय मिलता था वह मेरे पढ़ाई में निकल जाता था। इस तरह पढ़ने से मेरी कंटिन्यूटी बने रहती थी। पढ़ाई में ब्रेक नहीं होता था।

सवाल- आप क्या बनना चाहते हैं? अपने सपने के बारे में बताइए।

जवाब- सबसे पहले मैं एक सफल व्यक्ति बनना चाहता हूं, जिसके लिए मैंने कुछ स्टेप्स सोचा है। इसमें दसवीं के बाद अब मैं मैथ्स सब्जेक्ट लूंगा, फिर JEE का एग्जाम देकर इंजीनियरिंग करूंगा। इसके बाद किस लाइन में जाता हूं, यह तय नहीं किया हूं।

आदित्य वर्तमान में निजी कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहे हैं और पचपेड़ी नाका के पास रहते हैं।

आदित्य वर्तमान में निजी कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहे हैं और पचपेड़ी नाका के पास रहते हैं।

सवाल- आपके परिवार में कौन-कौन है? माता-पिता क्या काम करते हैं।

जवाब- मेरे परिवार में दादा-दादी, पिता तोरण लाल बसु, माता पार्वती बसु और बड़ी बहन है। मैं मूल रूप से मोहला-मानपुर राजनांदगांव का रहने वाला हूं। मेरे पिता लेक्चरर है और मां हाउस मेकर है।

सवाल- आदित्य आपके हम उम्र के स्टूडेंट सोशल मीडिया का बहुत उपयोग कर रहे हैं। मोबाइल चला रहे हैं आपका इस पर क्या कहना है?

जवाब- मेरे फोन पर न ही इंस्टाग्राम चलता है न ही यूट्यूब चलता है। मेरे स्कूल में मोबाइल फोन भी अलाउड नहीं है। मैंने सोशल मीडिया में अपना कोई भी इंटरेस्ट बिल्ट नहीं किया है। इससे मेरा समय बच जाता है।

सवाल- स्टूडेंट के लिए टिप्स दीजिए, जिससे उनके भी मार्क्स बेहतर आए।

जवाब- पहली टिप्स है कि जब स्टूडेंट को टाइम मिले पढ़ाई कर लेना चाहिए। टाइम टेबल जरूर बनाएं, लेकिन उसमें ऊपर नीचे होगा तो दिक्कत नहीं है। जब भी आप खाली हो पढ़ाई कर सकते हैं। दूसरी टिप्स है कि कोई भी टॉपिक की डीप लर्निंग जरूरी है, जिससे टॉपिक का कांसेप्ट क्लियर हो जाएगा और लंबे समय तक वह याद रहेगा।

सवाल- फिल्में देखना पसंद है क्या?

जवाब- बहुत ही ज्यादा फ्री समय है और उसे समय हॉस्टल से अगर घर गया हूं, तभी फिल्म देखता हूं। सामान्य दिन में फिल्में देखना पसंद है।

सवाल- कहीं स्टूडेंट सुबह जल्दी उठकर पढ़ना पसंद करते हैं कई देर रात जागकर पढ़ते हैं? आपका क्या शेड्यूल था।

जवाब- मैं मॉर्निंग पर्सन हूं, मुझे सुबह 5 बजे उठकर पढ़ना पसंद है। मैं देर रात जाग नहीं पता मुझे आंखों में दर्द होना शुरू हो जाता है। हालांकि स्टूडेंट रात में पढ़ने कंफर्टेबल लगता है तो पढ़ाई कर सकते हैं, लेकिन रात 1 बजे के बाद मेमोरी में चीजें लाना मुश्किल होता है।

सवाल- ऑनलाइन स्टडी कितना फायदेमंद है?

जवाब- ऑनलाइन स्टडी में एक बड़ी समस्या है कि यूट्यूब में पढ़ाई का कंटेंट देखते हुए। यदि हम स्क्रोल करते हैं तो यूट्यूब शॉट्स का एक बड़ा डिस्ट्रक्शन सामने आ जाता है, जिससे पढ़ाई से मन भटक जाता है और स्टूडेंट रील देखना चालू कर देता हैं।

इस वजह से ऑफलाइन टीचर से पढ़ना बेहतर समझता हूं। यदि कोई कंट्रोल बेहतर कर सकता है तो वह ऑनलाइन स्टडी कर सकता है।

सवाल- ऐसा कहा जाता है कि हॉस्टल में पढ़ाई का माहौल नहीं रहता है, आपका क्या अनुभव रहा।

जवाब- वहां कई लोग थे जो बदमाशी करते थे, लेकिन बहुत सारे सीरियस स्टूडेंट भी थे। यह व्यक्ति का नेचर है कि वह खुद पर कैसे कंट्रोल करता है। हॉस्टल में रहेगी पढ़ाई नहीं होती घर पर पढ़ाई हो जाती है यह गलत बात है। टीचर बोले- आदित्य पर गर्व है

आदित्य बसु के गणित के टीचर आदित्य शर्मा ने कहा हमें गर्व है कि हमारे स्कूल के कई बच्चों ने टॉप किया है। आदित्य से कोई भी सवाल में पहले जवाब की अपेक्षा रहती थी। आदित्य का जवाब भी पहले आता था। इसकी परफॉर्मेंस को लेकर क्लास में हमेशा चर्चा बनी रहती थी। हम सब की तरफ से आदित्य को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं हैं।

………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

10वीं-12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी: 12वीं के टॉप-10 में 33, 10वीं में 26 लड़कियां, डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती है किसान की बेटी

cover1777517784 1777518890

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं बोर्ड में कुल 83.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम हैं। इसमें 33 लड़कियां हैं। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। जिज्ञासु ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विजया रहाटकर बोलीं- धर्मांतरण में भी महिला-उत्पीड़न की आशंका:महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा-महिला अपराधों के लिए एक राज्य जिम्मेदार नहीं;58 मामलों की सुनवाई

April 30, 2026

विजया रहाटकर बोलीं- धर्मांतरण में भी महिला-उत्पीड़न की आशंका:महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा-महिला अपराधों के लिए एक राज्य जिम्मेदार नहीं;58 मामलों की सुनवाई

April 30, 2026

Raipur Tax Evasion | Rs 27.80 Cr Fraud; Construction Supplier Arrested

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069259
Views Today : 71
Views Last 7 days : 925
Views Last 30 days : 4030
Total views : 90259
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.