Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Railways issues advisory after rising incidents | बढ़ती घटनाओं के बाद रेलवे ने जारी की एडवाइजरी: दिवाली के लिए ट्रेनें पैक, कीमती सामान हो रहे चोरी, अपना लगेज खुद संभालना होगा, क्योंकि जवान गश्त नहीं कर रहे – Raipur News
Breaking News

Railways issues advisory after rising incidents | बढ़ती घटनाओं के बाद रेलवे ने जारी की एडवाइजरी: दिवाली के लिए ट्रेनें पैक, कीमती सामान हो रहे चोरी, अपना लगेज खुद संभालना होगा, क्योंकि जवान गश्त नहीं कर रहे – Raipur News

By adminOctober 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1760310105
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 6 1 1760310105

पहले नवरात्रि-दशहरा और अब दिवाली के लिए ट्रेनों में लोगों की भीड़ कई गुना बढ़ गई है। रायपुर से कहीं भी जाने वाली हर ट्रेन रोजाना पैक चल रही है। यही वजह है कि ट्रेनों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। स्लीपर के साथ ही एसी डिब्बों में भी लगातार चोरी ह

.

ये गिरोह खासतौर पर रात में सफर करता है और महिलाओं को ज्यादा निशाना बनाते हैं। ये ऐसे लोगों पर नजर रखते हैं जिनके पास कीमत सामान होता है। वे उनके पीछे ही रहते हैं। रात होते ही वे अपना काम कर किसी भी स्टेशन में उतर जाते हैं।

ट्रेनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा जा रहा है। इतना ही नहीं जीआरपी ने ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें लोगों से कहा गया है​ कि वे कीमती सामान के साथ सफर करने से बचें। अंजान लोगों से ज्यादा बात न करें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे इसकी सूचना जवानों को जरूर दें। रेलवे एसपी का दावा है​ कि लोगों को घटनाओं से बचाने सभी जरूरी काम किए जा रहे हैं।

बैग से ज्वेलरी निकाल ली राजधानी के समता कॉलोनी में रहने वाली महिला समता एक्सप्रेस से दिल्ली से रायपुर आ रही थी। वो जब नींद में थी तो उनके बैग से हीरे का नेकलेस चोरी हो गया है। जीआरपी थाने में उन्होंने इसकी एफआईआर दर्ज कराई। उनके बैग से नेकलेस समेत 9 लाख की ज्वेलरी चोरी हुई थी।

जवानों की बंदूक हुई चोरी आईटीबीपी के जवान दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। किसी ने जवानों का एक बैग चोरी कर लिया। इसमें दो सर्विस रिवाल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस थे। हथियार चोरी होने पर काफी हल्ला हुआ। बाद में जीआरपी टीम ने चोरों को पकड़कर सामान बरामद किया।

ट्रेन से पर्स लेकर भागा चोर शिवनाथ एक्सप्रेस से गोंदिया से रायपुर आ रही कारोबारी की पत्नी का पर्स कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर भाग गया। वे ट्रेन में थी और चोर उनका पर्स छीनकर भाग गया। अचानक हुए एस हादसे महिला काफी घबरा गई थी। उनके पर्स में कैश के साथ कई जरूरी सामान थे।

हर ट्रेन पर नजर रख रहे जीआरपी और आरपीएफ की टीम स्टेशन और ट्रेनों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। मुस्तैदी के साथ सभी जगहों पर जांच भी हो रही। गश्त भी बढ़ा दी गई है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसकी जांच कर रहे हैं। भीड़ वाले इलाकों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। -श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा,एसपी जीआरपी रायपुर

एक लाख से ज्यादा यात्री रोज कर रहे सफर राजधानी के स्टेशन से आम दिनों में करीब 70 हजार यात्री रोज सफर करते हैं। लेकिन त्योहार के समय इनकी संख्या एक लाख से ज्यादा हो जाती है। रायपुर से दिल्ली, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों में जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है। दिवाली तक सभी ट्रेनों में वेटिंग है।

वेटिंग टिकट होने के बावजूद लोग ट्रेनों में चढ़ जाते है। इस वजह से उनका सामान भी इधर-उधर हो जाता है। ऐसे समय में चोरों को मौका मिल जाता है। वे आसानी से अपना काम कर किसी भी स्टेशन में उतर जाते हैं। ट्रेनों में लगातार गश्त नहीं होने की वजह से भी चोरों के हौसले बुलंद हैं।

सफर के दौरान इन बातों का खास ध्यान रखें

  • एसी में सफर करने वाले यात्री सोने के समय सामान का खास ख्याल रखें।
  • यात्रा के दौरान अंजान लोगों से दोस्ती न करें। न ही उनसे ज्यादा बात करें।
  • सफर में दूसरे यात्री से खाने-पीने की चीजें न लें। बच्चों को भी न दिलाएं।
  • कोई भी रिजर्व सीट या कहीं बैठने को लेकर बहस करे तो टीटीई को बताएं।
  • स्टेशन आने से पहले सामान लेकर गेट पर न निकलें। जल्दबाजी न करें।
  • सफर के दौरान मदद के नाम पर कोई सीट में बिठाने को कहे तो उससे बचें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074679
Views Today : 100
Views Last 7 days : 5588
Views Last 30 days : 9744
Total views : 102737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.