Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raigarh villagers tense after video surfaced of misbehavior with a female police officer | तमनार हिंसा: महिला पुलिसकर्मी से हुई बदसलूकी का वीडियो सामने आने से ग्रामीण भी तनाव में रायगढ़ – Raigarh News
Breaking News

Raigarh villagers tense after video surfaced of misbehavior with a female police officer | तमनार हिंसा: महिला पुलिसकर्मी से हुई बदसलूकी का वीडियो सामने आने से ग्रामीण भी तनाव में रायगढ़ – Raigarh News

By adminJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 12 1 1767398252
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 12 1 1767398252

रायगढ़ जिले के तमनार में एक महिला पुलिसकर्मी से बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बल और ग्रामीणों में गम और गुस्सा है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस घटना की निंदा की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फ

.

पुलिस भी बहुत संभल कर कार्रवाई कर रही है, क्योंकि आदिवासी समुदाय के लोग होने के कारण फिर कोई नया विवाद मोल नहीं लेना चाह रही। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर भी यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे विद्रोह को भांप नहीं पाए।

जब तक खुफिया नेटवर्क बना, तब तक इतनी बड़ी घटना हो चुकी थी। पहली बार कुछ प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया, इसलिए पुलिस को विद्रोह को भड़काने में बाहरी लोगों का हाथ होने की आशंका है। इस दिशा में जांच की जा रही है।

इस घटना में पुलिस के दर्जनभर स्टाफ ग्रामीणों का शिकार हुए हैं। इनमें दो टीआई, एसआई और अन्य शामिल हैं। वहीं, जिंदल के तमनार प्लांट के भी इतने ही स्टाफ घायल हुए हैं। साथ ही करीब 30-40 करोड़ का नुकसान भी हुआ है। फिलहाल पुलिस ने एक अस्थाई चौकी बनाई है, ताकि फिर प्लांट में लोग न घुसें। विरोध प्रदर्शन और हिंसा में शामिल लोग ग़ायब हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

तमनार की घटना से निवेश को झटका तमनार की घटना ने राज्य सरकार की औद्योगिक निवेश की कोशिशों के लिए बड़ी चुनौती प्रस्तुत की है। दरअसल, औद्योगिक निवेश के लिए क़ानून व्यवस्था भी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसी घटनाओं से निवेश करने वाली कंपनियां पीछे हटती हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन पर यह दबाव है कि किसी भी स्थिति में व्यवस्था बहाल हो और ग्रामीणों का भरोसा वापस जीतें।

इन बिंदुओं से समझें पूरी घटना को

अफवाहों से भड़के लोग: गारे पेलमा सेक्टर-1 में ओपन कास्ट और अंडरग्राउंड माइनिंग होनी है। गांव में यह अफवाह फैल गई कि घरों के नीचे भी खोद देंगे और मुआवजा नहीं मिलेगा। दूसरा जहां मुआवजा दिया जाएगा, वहां भी चार गुना देने का प्रावधान नहीं है। इससे लोग भड़के और विरोध सुलगा।

संवाद और समन्वय नहीं: ग्रामीणों में जब नाराज़गी सामने आई, तब जिंदल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से संवाद नहीं हुआ। अफवाहों को दूर नहीं किया गया। समन्वय का अभाव था, इसलिए धीरे-धीरे 14 गांव के लोग एकजुट होने लगे।

प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर अविश्वास: विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा था, लेकिन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर अविश्वास के कारण ग्रामीण किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं हुए।

नेताओं को पकड़ा तब हिंसा: 27 दिसंबर को जब भीड़ बढ़ी तो पुलिस-प्रशासन ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों को पकड़ना शुरू किया, तब भीड़ उग्र होती गई। स्थानीय नेता वहां से गायब हो गए और भीड़ नेतृत्व विहीन हो गई। इसके बाद पुलिस भी स्थिति को नहीं संभाल पाई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077038
Views Today : 330
Views Last 7 days : 4378
Views Last 30 days : 12066
Total views : 107271
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.