मां ने बेटे को मारकर जंगल में छिपाई थी लाश।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मां ने अपने ढाई साल के बच्चे का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में बच्चे का शव जंगल में खाई में मिला, जिसके बाद पूरे मामले का ख
.
मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का नाम सोनमति सरोती मंछवार है। मायके जाने के दौरान उसने बेटे को गोद से नीचे उतार दिया, लेकिन बेटे ने पैदल चलने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह नशे में थी। इसके बाद वह मायके चली गई।
देखिए पहले ये तस्वीरें-

महिला पुलिस और परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

महिला ने नशे में बेटे को मार डाला था फिर शव को जंगल में ही फेंक दिया था।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
दरअसल, ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा के रहने वाले बोधसाय मंछवार (28) ने 19 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई और ढाई साल का बेटा अनुज मंछवार है।
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह जंगल में चार तोड़ने के लिए गया था, उस समय घर में पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई अकेले घर पहुंची।
पूछने पर बच्ची ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई अनुज को लेकर रानी गौवा स्थित नानी के घर गई है। ऐसे में बोधसाय ग्रामीणों के साथ रात में उनकी तलाश के लिए निकला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अगले दिन सुबह उसकी पत्नी सोनमति अकेले घर लौटी। वह शराब के नशे में थी और अनुज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल करती रही। लगातार 2 दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया है।
महिला ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी
शनिवार रात रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास तलाश करने पर गहरी खाई में मासूम अनुज का शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में महिला लगातार पुलिस को गुमराह करती रही और अपहरण की झूठी कहानी गढ़ती रही कि कुछ लोग उसके बच्चे को छीनकर भाग गए।

पैदल चलने से मना करने पर बेटे की हत्या।
बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ रही थी
हालांकि पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में उसने बेटी को घर वापस भेज दिया और बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी पर चढ़ रही थी।
पहले जमीन पर पटका, फिर सिर कुचला
थकान के कारण उसने बेटे को नीचे उतारकर पैदल चलने को कहा, लेकिन अनुज जमीन पर बैठ गया। गुस्से में उसने ढाई साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी गढ़कर सभी को गुमराह करने लगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को विविधत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

…………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर में सौतेले पिता ने मासूम को मार-डाला: मर्डर में मां भी मददगार, नाक-सीने पर मारे मुक्के, 28 जगहों पर चोट,कसाई का करता था काम

रायपुर में ढाई साल के मासूम की सौतेले पिता ने हत्या कर दी थी।
रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं। सौतेला पिता पिछले 15 दिनों से बच्चे के नाक-सीने पर मुक्के से मार रहा था। पिता की मार से बच्चे की तड़प-तड़पकर जान गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
