प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट स्कीम (RAHAT) के तहत पहले हितग्राही के इलाज राशि स्वीकृत कर ली गई है। RAHAT के तहत स्वीकृत होने वाला ये राज्य का पहला केस है।
.
लाभार्थी इस्माइल खान (83 साल) मोतीबाग चौक के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों तक त्वरित, पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से सहायता पहुंचाना है। इस समय रायपुर में इस योजना के तहत 10 मामले लाभान्वित हो रहे हैं, जिनकी प्रक्रिया जारी है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम ₹1.5 लाख तक का मुफ्त (कैशलेस) इलाज दिया जाता है।
इस उपलब्धि में रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के नेतृत्व और मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया जिला नोडल अधिकारी डॉ सार्थक नंदा की निगरानी में पूरी हुई।
डीकेएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ शिप्रा शर्मा और उप अधीक्षक डॉ हेमंत शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं सहयोगी स्टाफ ने सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूरी कीं। इससे पात्र हितग्राही को समय पर राहत राशि मिल सकी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे योजना की जानकारी लेकर पात्रता अनुसार लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
<
