Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ragging… Eyes opened when a complaint reached Delhi; students were taken to the rooftop and beaten, only one expelled. | कटघरे में दावे: रैगिंग… दिल्ली पहुंची शिकायत तब खुली आंख; छात्रों को छत पर ले जा पीटा, सिर्फ एक निष्कासित – Raipur News
Breaking News

Ragging… Eyes opened when a complaint reached Delhi; students were taken to the rooftop and beaten, only one expelled. | कटघरे में दावे: रैगिंग… दिल्ली पहुंची शिकायत तब खुली आंख; छात्रों को छत पर ले जा पीटा, सिर्फ एक निष्कासित – Raipur News

By adminJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2raipur city pg 4 08df2283d c239 4830 ac76 46fd7c4 1767398496
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2raipur city pg 4 08df2283d c239 4830 ac76 46fd7c4 1767398496

रायपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग खत्म करने का दावा एक बार फिर फेल हो गया है। प्रदेश के सबसे बड़े पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नए बैच के चार मेडिकल स्टूडेंट्स से रैगिंग करने का मामला सामने आया है। इसमें 2023 बैच के सीनियर स्टूडेंट पर मारपीट का

.

मारपीट की घटना से छात्रों का ग्रुप इतना डरा हुआ है कि उन्होंने अपने कॉलेज के किसी प्रोफेसर, डीन या स्थानीय निकाय में शिकायत के बजाय सीधे नई दिल्ली स्थित नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के एंटी रैगिंग सेल में शिकायत की है। इस शिकायत के आधार पर कॉलेज एंटी रैगिंग कमेटी ने आरोपी छात्र को 3 माह के लिए निष्कासित कर दिया है।

इसके साथ ही उसका मनोचिकित्सकीय मूल्यांकन कराने का भी फैसला लिया गया है। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई है। आरोप है कि निष्कासन की कार्रवाई अन्य सीनियर छात्रों को बचाने और खानापूर्ति के लिए की गई है।

5 छात्रों ने मारा-पीटा, थप्पड़ जड़ने से छात्र हुआ बेहोश

मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी किस तरह से काम कर रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मारपीट का शिकार होने वाले छात्रों ने कॉलेज के डीन या किसी प्रोफेसर से शिकायत करने के बजाय सीधे नेशनल एंटी रैगिंग कमेटी को ई-मेल किया। 2024 एमबीबीएस बैच के छात्रों के ग्रुप से करीब 12 दिन पहले रैगिंग की घटना हुई थी।

इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। आरोपी 2023 बैच के सीनियर छात्र अंशु जोशी को लगातार बचाने की कोशिश की जा रही थी। पीड़ित छात्रों की शिकायत के अनुसार 5 सीनियर छात्र 4 छात्रों को नए ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 17 में ले गए। यहां उन्हें 10-12 बार थप्पड़ मारे गए।

इसके बाद उन्हें हॉस्टल की छत पर ले जाया गया, जहां फिर से मारपीट और गाली-गलौज की गई। एक छात्र बेहोश हो गया। उनकी शिकायत में कमरे में धूम्रपान और शराब की बोतलों की मौजूदगी का भी आरोप है। एनएमसी की एंटी रैगिंग सेल को शिकायत मिलने के बाद ही मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया।

मामला बढ़ा तो पुरानी कमेटी भंग, अब नई कमेटी बनी

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया है। अब नई कमेटी बनाई गई है, जिसका चेयरपर्सन कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी को बनाया गया है। इसके साथ एंटी रैगिंग स्कवाड का भी गठन किया गया है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर भी शामिल हैं। कमेटी की अधिकृत घोषणा आजकल में होगी।

ऐसे करें रैगिंग की शिकायत…

कॉलेज में रैगिंग रोकने कॉलेज एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई है। इनके चेयरमैन और सदस्यों के नंबर भी कॉलेज व हॉस्टल में चस्पा हैं। मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटियों से शिकायत कर सकते हैं।

  • टोल फ्री नंबर – 1800-180-5522
  • वेबसाइट – www.antiragging.in
  • ई-मेल एड्रेस antiragging@nmc.org.in
  • helpline@antiragging.in

रैगिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज मामले की भी पूरी जांच रिपोर्ट लेंगे। किसी भी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कमेटी बनाई गई है उन्हें सख्ती से काम करना ही होगा। – डॉ. यूएस पैकरा, डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन

केवल एक छात्र पर कार्रवाई से उठे सवाल

  • केवल 1 छात्र 4 छात्रों के ग्रुप से कैसे मारपीट कर सकता है?
  • कॉलेज या हॉस्टल में ऐसा माहौल नहीं कि शिकायत लोकल स्तर पर हो?
  • शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी है, फिर भी शिकायत नहीं?
  • रैगिंग रोकने हेल्प डेस्क और साइकैट्रिस्ट काउंसलर क्यों नहीं रखा गया?
  • रैगिंग के समय का फुटेज तकनीकी कारणों से नहीं मिलने का बहाना क्यों?



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077038
Views Today : 330
Views Last 7 days : 4378
Views Last 30 days : 12066
Total views : 107271
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.