Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Radhika Khera got angry over the statement of former CM Bhupesh Baghel. | पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भड़कीं राधिका खेड़ा: CM विष्णुदेव साय की पत्नी पर टिप्पणी को लेकर साधा निशाना, भूपेश बघेल को बताया महिला विरोधी – Raipur News
Breaking News

Radhika Khera got angry over the statement of former CM Bhupesh Baghel. | पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भड़कीं राधिका खेड़ा: CM विष्णुदेव साय की पत्नी पर टिप्पणी को लेकर साधा निशाना, भूपेश बघेल को बताया महिला विरोधी – Raipur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 12 30 104543 1767071687
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। राधिका खेड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी को लेकर की गई टिप्पणी को महिला विरोधी सोच करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह न तो जुबान फिसलने का

.

राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि मंच से मुख्यमंत्री की पत्नी पर निजी टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस की सोच और ज्यादा उजागर हो रही है।

एक्स पर क्या लिखा राधिका खेड़ा ने

राधिका खेड़ा का सोशल मीडिया पोस्ट

राधिका खेड़ा का सोशल मीडिया पोस्ट

बदतमीज़ “ठगेश की पाठशाला” के संस्थापक,स्वघोषित ‘कका’ ने एक बार फिर अपनी घटिया, महिला-विरोधी सोच उगल दी,मंच से CM विष्णुदेव साय जी की पत्नी पर निजी टिप्पणी, न जुबान फिसलना है,न राजनीतिक आलोचनाएं कांग्रेस की महिला-विरोधी DNA की सड़ांध है,जो सत्ता जाते ही और ज़्यादा बदबू मार रही।

क्या कहा था भूपेश बघेल ने

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राधिका खेड़ा ने एक्स पर जो वीडियो जारी किया है, वो बिलासपुर का बताया जा रहा है,वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गार्डन निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि गार्डन बनाने की क्या जरूरत है, क्या यह मोहल्ले वालों की मांग है, और क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी रोज वहां घूमने आते हैं।

पहले भी दे चुकी हैं बयान

DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े मामले में भी राधिका खेड़ा पहले बयान दे चुकी हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने दीपक टंडन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी तत्कालीन सचिव सौम्या चौरसिया से कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

राधिका खेड़ा ने सवाल उठाया कि कुछ ही वर्षों में एक छोटे व्यापारी से बड़े कारोबारी बनने की कहानी क्या है। उन्होंने यह भी पूछा कि दीपक टंडन किसके निर्देश पर सौम्या चौरसिया से जेल में मिलने जाता था। राधिका का कहना है कि इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

दीपक टंडन से जुड़ा एक पुराना वीडियो भी सामने आया था, जिसे लेन-देन से जुड़े विवाद से संबंधित बताया गया। यह मामला उस समय काफी चर्चा में रहा था।

राधिका खेड़ा के बारे में

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा में आने से पहले वे कांग्रेस की नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर थीं। इससे पहले उन्होंने पार्टी की नेशनल सेक्रेटरी और सोशल मीडिया हेड की जिम्मेदारी भी संभाली है।

राधिका खेड़ा ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से हाई स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076530
Views Today : 414
Views Last 7 days : 3824
Views Last 30 days : 11629
Total views : 106629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.